{"_id":"5d6d77998ebc3e016b6ae26c","slug":"feedback-about-cleaning-campaign-aligarh-news-ali212534396","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण का फीडबैक लेगी स्वतंत्र एजेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण का फीडबैक लेगी स्वतंत्र एजेंसी
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत 25 सितंबर तक चलने वाले सर्वेक्षण में अव्वल स्थान प्राप्त करने के लिए डीएम ने ग्राम एवं ब्लाक स्तर पर वृहद प्रचार प्रसार पर जोर दिया है। उन्होंने अफसरों को आम लोगों को जागरूक कर ऐप डाउनलोड कराकर वोटिंग के लिए प्रेरित करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभियान के अब तक के कार्यकाल के दौरान फोटोग्राफ, रिपोर्ट आदि ऐप पर अपलोड करना आवश्यक है। जनता द्वारा जितना अधिक फीड बैक दिया जाएगा, उतने ही अधिक अंक प्राप्त होंगे।
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, पंचायतीराज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा, जिला कार्यक्रम अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक आदि संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2019 में अधिक से अधिक वोटिंग कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस सर्वेक्षण में अध्यापकों, छात्र-छात्राओं, ग्राम स्तरीय कार्यकर्ताओं, विभिन्न राजनैतिक संगठनों, स्वच्छता ग्रहियों, निगरानी समितियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को भी शामिल किया जाए। सभी डिग्री एवं इंटर कालेजों में अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं के माध्यम से भी ऐप डाउनलोड कराकर फीड बैक दिलवाए जाएं, प्रचार-प्रसार हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में वाल राइटिंग भी कराई जाए। उन्होंने कहा कि विकास खंड एवं ग्राम स्तर पर प्रतिस्पर्धा बढ़ाने हेतु सर्वाधिक वोटिंग व सहयोग करने वाले स्वच्छता ग्रहियों, निगरानी समितियों एवं ग्रामवासियों को पुरस्कत भी किया जाए। जिनके पास एंड्रायड फोन नहीं है वे टोल फ्री नंबर 18005720112 पर अपना फीडबैक दे सकते हैं। अभियान की प्रगति का जायजा लेने स्वतंत्र एजेंसी आएगी।