{"_id":"71b07eda96edac8432271ec6642a3ea4","slug":"february-21-to-26-showed-the-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 फरवरी का हवन 26 में दिखा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 फरवरी का हवन 26 में दिखा दिया
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के कुछ उत्साहित कार्यकर्ताओं ने यह कमाल कर दिया है कि 21 फरवरी रविवार को आयोजित बुद्धि शुद्धि हवन को 26 फरवरी में करा दिया। कुछ दिन पहले ऐसा ही समाजवादी पार्टी के नेताओं ने किया था।
जब 18 फरवरी को आगरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रांगण में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के स्थान पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आए थे लेकिन कुछ सपा नेताओं ने मुलायम सिंह को फूल मालाओं से लाद कर स्वागत कर दिया था। जिस पर सपा संगठन ने कार्रवाई भी की।
दरअसल, महिला मोर्चा की महानगर संयोजक संगीत वार्ष्णेय के नेतृत्व में जेएनयू प्रकरण में वांछित देशद्रोहियों की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन का आयोजन किया गया। भाजपा महानगर कार्यालय में संगीता वार्ष्णेय ने कहा कि देश में रह कर देश विरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने भी देश विरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में शामिल होने वाले में अनीता जैन, विमलेश सिंह, बागेश्वरी वशिष्ठ, राधा छाबड़ा, शीला वर्मा, रश्मि रावत, राजेश्वरी सैनी, रिंकल, सुनीता बालकृष्ण वार्ष्णेय, डॉ. राजीव अग्रवाल, बीएस पाल, शैलेंद्र गुप्ता, पुष्पेंद्र जादौन हैं।