फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Favorite bike sought in marriage, girl's side refused to marry

अलीगढ़ : मनपसंद बाइक न मिलने पर बिगड़ी बात, युवती पक्ष ने किया शादी से इंकार

Wed, 16 Feb 2022 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Favorite bike sought in marriage, girl's side refused to marry
थाना क्वार्सी क्षेत्र की पंच विहार कॉलोनी में तिलक समारोह में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब युवक ने सगाई में मिली बाइक नापसंद करते हुए उसे लेने से इंकार कर दिया। इस पर बात बिगड़ गई। लड़की पक्ष ने भी सगाई व शादी करने से इंकार कर दिया। गहमा-गहमी होने पर पुलिस भी पहुंच गई और समाधान न निकलने पर दोनों पक्षों को थाने ले आई, जहां दोनों पक्षों में सामान वापस करने के बाद समझौता हो गया।
विज्ञापन

हाथरस के कोतवाली सासनी क्षेत्र के एक गांव की युवती का रिश्ता क्वार्सी के पंच विहार कॉलोनी के एक युवक से तय हुआ था। सोमवार को तिलक समारोह था। युवती पक्ष तय समय पर सगाई में भाग लेने आ गया। युवती पक्ष ने सगाई में बाइक दी, जो युवक को पसंद नहीं आई। इस पर युवक ने दूसरी कंपनी की बाइक लेने से मना कर दिया। युवती पक्ष ने युवक को खूब समझाया, लेकिन वह जिद पर अड़ गया। युवती पक्ष भी इसको लेकर भड़क गया और उन्होंने रिश्ता तोड़ते हुए शादी करने से इंकार कर दिया। यह देख युवक पक्ष के होश उड़ गए।
विज्ञापन

घंटों दोनों पक्षों के बीच बातचीत होती रही लेकिन कोई हल न निकला तो वहां हंगामा होने लगा। खबर पर पुलिस मौके पर आ गई। दोनों पक्षों से बातचीत के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। इस पर पुलिस दो लोगों को थाने ले आयी। यहां दोनों पक्ष आ गए। देर शाम दोनों पक्षों में हुए लेन-देन व सामान वापसी के बाद समझौता हो गया। इसके बाद युवती पक्ष बिना सगाई किए ही वापस चला गया। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed