फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fault of the post office , fined customers

गलती पोस्ट ऑफिस की, जुर्माना ग्राहकों पर

Wed, 21 Oct 2015 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/शिवओउम् शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो/शिवओउम् शर्मा Updated Wed, 21 Oct 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
 पिछले एक माह से पोस्ट आफिस की सेवाओं को बैंक की सेवाओं की तर्ज पर सीबीएस करने की प्रक्रिया के चलते ग्राहक व महिला बचत अभिकर्ता परेशान चल रहे हैं।
विज्ञापन



पोस्ट आफिस के खातों को पूर्णत: कंप्यूटरीकृत करने का काम पिछले एक माह से किया जा रहा है। नीरज शुक्ला, ऊषा शर्मा सहित अन्य महिला अभिकर्ताओं का कहना है कि पोस्टआफिस में आरडी खातों में पिछले माह 23 सितंबर से कंप्यूटरीकरण होने के कारण धनराशि जमा नहीं की गई और खातों पर पेनल्टी एक रुपया प्रति सैकड़ा लगा दी गई, जिससे अभिकर्ताओं को चपत लग गयी। अब माह अक्टूबर में भी खातों की धनराशि 15 अक्तूबर तक न जमा होने पर पेनल्टी लग गई। अभिकर्ताओं का कहना है कि सीबीएस तो कर दिया गया किंतु न तो पोस्ट आफिस स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया और न सीबीएस करने से पूर्व अभिकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन



पोस्ट आफिस में स्टाफ के नाम पर केवल एक  सब पोस्टमास्टर है और वह भी खाताधारकों की धनराशि की न तो निकासी कर रहा है और नहीं जमा स्वीकार कर पा रहा है। पोस्टमास्टर शिवशंकर शर्मा का कहना है कि दो कर्मचारी मेडिकल अवकाश पर चले गए हैं तथा वह स्वयं भी अस्वस्थ है, जिससे सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इस हालत को लेकर जमाकर्ताओं के साथ ही खाताधारकों में पोस्ट आफिस की सेवाओं को लेकर नाराजगी है। वरिष्ठ प्रवर डाक अधीक्षक प्रियंका मिश्रा से बात की तो उनका कहना था कि सोमवार को स्टाफ भेजकर कामकाज प्रारंभ कराया जाएगा। सवाल तो यह है कि आखिर जब स्टाफ नहीं है तो फिर जमा करने वालों पर पेनल्टी क्यों लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed