फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Father died ... Granny has to be saved or mother

बाप की मौत हो गई... नानी को बचाना है या मम्मी को

Wed, 05 May 2021 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Father died ... Granny has to be saved or mother
मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ। जिसे दीनदयाल अस्पताल का बताया गया। ऑडियो के मुताबिक दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज की बेटी से स्टाफ ने अभद्रता की है। मां की देखभाल करने के लिए बेटी को अस्पताल बुलाया गया। कहा, लैट्रिन करा जाओ, कपड़े बदल जाओ, यहां आकर देखभाल करो।
विज्ञापन

बेटी ने जवाब दिया कि घर में नानी और छोटी बहन संक्रमित हैं। पिता की मौत हो गई है। अस्पताल आऊं या नानी-बहन को देखूं। स्टाफ ने कहा कि बाप की मौत हो गई है। नानी को बचाना है या मम्मी को, यह तुम देखो। रुपये में बहुत ताकत होती है। नहीं तो, दो हजार रुपये प्रतिदिन दो। हम देखभाल करवा देंगे। ऑडियो वायरल पर सीएमओ भानू प्रताप सिंह कल्याणी ने कार्यवाहक सीएमएस प्रभारी डॉ. विपेंद्र कुमार सिंह को मामले की जांच सौंप दी है।
विज्ञापन

ऑडियो में स्टाफ ने कहा कि तुम्हारी मां की तबियत खराब हो गई है। ऑडियो में मरीज का नाम ऊषा बताया गया है। बेटी से कहा गया कि मां के कपड़े क्यों नहीं बदलकर गई हो। लैट्रिन आ रही है, कराने के लिए आ जाओ। यहां आकर मां की देखभाल करो। बेटी ने जवाब दिया कि घर में नानी व छोटी बहन कोरोना संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता चल बसे हैं। इसके बाद स्टाफ ने कहा कि फोन पर ऊंची आवाज में बात मत करो। यहां आकर मिलना, तब बात करेंगे। इस वायरल ऑडियो पर सीएमओ डॉ. भानू प्रताप सिंह कल्याणी ने बताया कि जांच के लिए कार्यवाहक सीएमएस को कहा है। जांच में अगर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दोषी पाए गए तो ऐसी कठोर कार्रवाई की जाएगी कि जिले में वह नजीर बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed