फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Father and son were beaten and injured

Aligarh News: राजस्व विभाग और पुलिस टीम के सामने पिता-पुत्र को पीटकर किया घायल, छह के खिलाफ रिपोर्ट, जांच शुरू

Sat, 31 May 2025 05:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 31 May 2025 05:35 PM IST
सार

चकमार्ग से कब्जा हटवाने के लिए नायब तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो और पुलिस ने पैमाइश कर निशान लगा दिए। पिता ने बताया कि पुत्र ट्रैक्टर लेकर खेत पहुंचा तो नामजदों ने तहसील प्रशासन और पुलिस टीम के सामने गालीगलौज करते हुए उनको और बेटे को पीट दिया।

विज्ञापन
Father and son were beaten and injured
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध कब्जा हटाने के लिए राजस्व विभाग व पुलिस पहुंची।  वहां पर उनके सामने पिता और पुत्र को पीट दिया गया। मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अलीगढ़ के थाना गभाना अंतर्गत गांव चांदनेर में चकमार्ग से अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व विभाग और पुलिस टीम के सामने ही नामजदों ने पिता-पुत्र को पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए चांदनेर निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि खेत पर जाने के लिए रास्ता है। इस पर घौरोठ के मनोज कुमार, भानपाल, कालीचरण, डिप्टी, डिगंबर और सुनील ने अवैध कब्जा कर रखा है। 
विज्ञापन


30 मई की दोपहर चकमार्ग से कब्जा हटवाने के लिए नायब तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो और पुलिस ने पैमाइश कर निशान लगा दिए। बेटा मोहन ट्रैक्टर लेकर खेत पहुंचा तो नामजदों ने तहसील प्रशासन और पुलिस टीम के सामने गालीगलौज करते हुए उनको और बेटे को पीट दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed