फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Father and son shot dead in property dispute

Aligarh News: संपत्ति विवाद में बाप-बेटे को मारी गोली, लड़के की हुई मौत, पिता की हालत नाजुक

Thu, 18 Dec 2025 12:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 18 Dec 2025 12:38 PM IST
सार

मृतक परिवार की महिलाओं ने संपत्ति में हिस्सा देने व आरोपियों को पकड़ने के लिए बरौला पुल के पास बाईपास पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। जिन्हें किसी तरह समझाकर शांत किया गया। इस घटना के संबंध में प्रवेश के छोटे बेटे कृष्णगोपाल की ओर से अपने चाचा रवेंद्र, दिनेश व चचेरे भाई कृष्णगोपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Father and son shot dead in property dispute
मृतक बेटा सोनू, घायल पिता प्रवेश, मेडिकल में विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के बन्नादेवी के बरौला जाफराबाद इलाके में संपत्ति बंटवारे के विवाद में परिवार में हुए खूनी संघर्ष में सगे भाई-भतीजे ने बड़े भाई व उनके बेटे पर फायरिंग कर दी। 18 दिसंबर सुबह दस बजे हुई इस फायरिंग में कारखाना श्रमिक सोनू (25) की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि उसके पिता प्रवेश सिंह गोली लगने से घायल हुए हैं। इसके बाद आरोपी हथियार लहराते हुए इलाके में दहशत फैलाकर भाग गए। घटना के विरोध में महिलाओं ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जिन्हें बमुश्किल पुलिस ने समझाकर शांत किया।

विज्ञापन


सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार बरौला जाफराबाद के मोहल्ला जाहरवीर नगर के प्रवेश सिंह पांच भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनके चौथे नंबर के भाई बबलू का पहले देहांत हो चुका है। उनके पिता हरप्रसाद ने अपनी पैतृक संपत्ति की लिखा पढ़ी प्रवेश को छोड़कर बाकी तीन बेटों रवेंद्र, छोटे व दिनेश के नाम कर दी है। प्रवेश को कुछ नहीं दिया। मगर प्रवेश अपने परिवार के साथ पैतृक संपत्ति में ही रह रहे हैं। जिस पर छोटे भाई रवेंद्र व दिनेश उन्हें बेदखल करने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। 
विज्ञापन


इसी विवाद के क्रम में 18 दिसंबर सुबह जब प्रवेश की पत्नी विद्या देवी घर के बराबर प्लाट पर कूड़ा साफ कर रही थीं। तभी दूसरे भाइयों की पत्नियों ने विवाद शुरू किया। वहां बीच में प्रवेश पहुंच गए तो रवेंद्र व दिनेश ने उनके साथ मारपीट कर दी। इस खबर पर प्रवेश का बड़ा बेटा सोनू वहां आ गया तो उसे भी पीटा गया। इस बीच मारपीट में एक-दूसरे पर ईंट पत्थर भी फेंके गए। तभी दिनेश के बेटे कृष्णा ने प्रवेश व सोनू पर अवैध पिस्टल से फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हमले में दो गोली लगने से सोनू की मृत्यु हो गई, जबकि प्रवेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मगर वहां सोनू को मृत घोषित कर दिया गया। खबर पर इलाका पुलिस, सीओ आदि पहुंच गए। इधर, शाम को मृतक परिवार की महिलाओं ने संपत्ति में हिस्सा देने व आरोपियों को पकड़ने के लिए बरौला पुल के पास बाईपास पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। जिन्हें किसी तरह समझाकर शांत किया गया। इस घटना के संबंध में प्रवेश के छोटे बेटे कृष्णगोपाल की ओर से अपने चाचा रवेंद्र, दिनेश व चचेरे भाई कृष्णगोपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

संपत्ति विवाद में हुए झगड़े में गोली लगने से एक युवक की मृत्यु हुई है। उसका पिता घायल है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।-अमृत जैन, एसपी देहात-कार्यवाहक एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed