{"_id":"5c97dbbfbdec2213f22d2507","slug":"father-and-son-fraud-2-5-crore-rupees-in-gwalior","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र ने ग्वालियर में किया ढाई करोड़ का गोलमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र ने ग्वालियर में किया ढाई करोड़ का गोलमाल
Mon, 25 Mar 2019 01:04 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
शहर के विनोद विहार कॉलोनी निवासी पिता-पुत्र पर एमपी के ग्वालियर में ढाई करोड़ रुपये का गोलमाल कर लिया। इनकी तलाश में एमपी पुलिस हाथरस आई और एक आरोपी को पकड़कर अपने साथ ले गई। दोनों पर लोगों के रुपये दोगुने करने के नाम पर ठगी करने का आरोप है।
विज्ञापन
आरोप है कि विनोद विहार कॉलोनी निवासी राजकुमार और उनके पुत्र यतीश ने एक चिट फंड सोसायटी के नाम से फर्म डाली, जिसके जगह-जगह एजेंट बनाए गए। लोगों को यह बताया गया कि 72 महीने में उनके रुपये दो गुने हो जाएंगे। इस बात को कहते हुए सैकड़ों लोगों से रुपये जमा करा लिए और एक दिन फर्म बंद कर दी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित थाना हजीरा में तमाम लोगों ने पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी कर करीब ढाई करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। इसके चलते रविवार को एमएपी पुलिस के एसआई योगेंद्र सिंह मावई अपनी टीम के साथ कोतवाली हाथरस गेट पहुंचे। यहां पर अपनी आमद कराने के बाद विनोद विहार कॉलोनी निवासी राजकुमार को पकड़ा और फिर उसे अपने साथ ले ग्वालियर ले गए।
विज्ञापन
ग्वालियर के थाना हजीरा में विनोद विहार कॉलोनी निवासी राजकुमार और उसके बेटे यतीश के खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज है। इस सिलसिले में एमपी पुलिस हमारे यहां आई थी। वह राजकुमार को अपने साथ ग्वालियर ले गए हैं। पिता-पुत्र कर लोगों के रुपये दोगुने करने के नाम पर ठगी कर करीब ढाई करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है।- जितेंद्र कुमार दीखित, कोतवाल हाथरस गेट