{"_id":"68eca5187eb2cc9ae00a67c4","slug":"fast-on-ahoi-ashtami-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहोई अष्टमी: माताएं आज रखेंगी व्रत, पूजन और तारों के दर्शन का यह होगा शुभ समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहोई अष्टमी: माताएं आज रखेंगी व्रत, पूजन और तारों के दर्शन का यह होगा शुभ समय
Mon, 13 Oct 2025 12:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:37 PM IST
सार
इस व्रत से संतान की आयु में वृद्धि होती है। उन्हें निरोगी काया और सुख प्राप्त होता है। माताएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करेंगी, क्योंकि माता पार्वती भी संतान की रक्षा करने वाली हैं।
विज्ञापन
अहोई अष्टमी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करवा चौथ व्रत के बाद महिलाएं आज संतान की दीर्घायु की कामना के साथ अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी। शाम को तारों का दर्शन कर उन्हें अर्घ्य देकर पूजन करेंगी, इसके बाद व्रत पूरा करेंगी। ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि अहोई अष्टमी पर पूजन का शुभ समय शाम 05:00 बजे से 06:30 बजे तक रहेगा। तारों को देखने और पूजन का समय शाम 05: 00 बजे से 06: 45 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
मान्यता है कि इस व्रत से संतान की आयु में वृद्धि होती है। उन्हें निरोगी काया और सुख प्राप्त होता है। माताएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करेंगी, क्योंकि माता पार्वती भी संतान की रक्षा करने वाली हैं। 12 अक्तूबर को माताओं ने बाजार पहुंचकर व्रत की पूजन सामग्री और बच्चों के लिए नये कपड़ों की खरीदारी की।
विज्ञापन