फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers took out a tractor rally

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, शासन-प्रशासन के खिलाफ जताया आक्रोश

Mon, 24 Mar 2025 10:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 24 Mar 2025 10:33 PM IST
सार

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है। किसान सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा मांग रहे हैं, न तो शासन और न प्रशासन कुछ सुन रहा है। आक्रोश जताते हुए किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली।

विज्ञापन
Farmers took out a tractor rally
किसानों की ट्रैक्टर रैली - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जट्टारी के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए जमीन के अधिग्रहण में सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा मांग रहे किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। प्रशासन और शासन के खिलाफ आक्रोश जताया। वहीं आगे मौन जुलूस, भूख हड़ताल करने पर भी वक्ताओं ने जोर दिया। 

विज्ञापन


बढ़े सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजे की मांग कर रहे किसान तीन मार्च से उसरह गांव के पास धरना दे रहे हैं। 24 मार्च को दूसरी बार इन किसानों ने धरनास्थल से टप्पल कट, ब्लॉक और थाने तक ट्रैक्टर रैली निकाली। शाम करीब पौने पांच बजे यह रैली धरनास्थल पर लौटी। रैली में करीब 400 ट्रैक्टर और दो कंबाइंड मशीन शामिल रहीं। 
विज्ञापन


शाम में धरनास्थल पर पहुंचे किसान नेता रामबाबू कटेलिया ने शांतिपूर्वक बाइक रैली, मशाल रैली, मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन और भूख हड़ताल पर बैठने का सुझाव दिया। रैली की अध्यक्षता इंद्रपाल सिंह उर्फ पाली व संचालन डॉ. रमेश चंद अत्री ने किया। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल तोमर, जिलाध्यक्ष सुंदर सिंह बाल्यान, मंडल अध्यक्ष कमांडो ओपी सिंह, ओमपाल तालान राष्ट्रीय सचिव, बंटी शर्मा प्रदेश सचिव, वीरपाल सिंह दमुआका, जितेंद्र प्रधान जिलाध्यक्ष किसान एकता संघ, चौ. रमेश अत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष राकिमयू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकिमयू ने ज्ञापन सौंपा 
ट्रैक्टर रैली के बाद राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन ने किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए टप्पल ब्लॉक परिसर में तहसीलदार संजीव कुमार मिश्रा व टप्पल थाना प्रभारी अरुण कुमार को  ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रमेश कुमार अत्री ने कहा कि ज्ञापन के जरिये 12-14 साल से सर्किल रेट न बढ़ने, छुट्टा गोवंश, किसान-मजदूरों को सब्सिडी पर सिलिंडर, 60 वर्ष की आयु होने पर छह हजार रुपये प्रतिमाह वृद्धा पेंशन सहित अन्य मांगों को पूरा किए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन डीएम और मुख्यमंत्री को संबोधित था। इस दौरान चौ. दर्याब सिंह, रनवीर सिंह, जितेंद्र, महावीर, प्रदीप, रोहित तालान, उमेश वकील, नीलू, रामगोपाल, इस्लाम, रईस, हनीफ, इमामुद्दीन, जयपाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed