{"_id":"5caba575bdec22147609f72d","slug":"farmers-performed-on-sugar-mills-for-weavers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना तौल के लिए साथा चीनी मिल पर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना तौल के लिए साथा चीनी मिल पर किसानों ने किया प्रदर्शन
Tue, 09 Apr 2019 01:42 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ चीनी मिल गेट पर प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना की तौल न होने से नाराज किसानों ने सोमवार को साथा चीनी मिल के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। कहा कि गन्ना लदी 600 से अधिक ट्रैक्टर ट्रॉली करीब चार दिन से चीनी मिल के गेट के बाहर खड़ी हैं। इस गन्ना की तौल नहीं कराई जा रही। मिल की पेराई मशीन दो दिन से प्रतिदिन दो से तीन घंटे ही चल रही है। इससे उनका गन्ना धूप में सूख रहा है। वह लोग भूखे, प्यासे मिल गेट के बाहर पड़े हैं।
किसानों ने कहा कि मिल ने उनके गन्ना की पर्चियां काटकर अपने पास ही रख ली हैं। यह पर्चियां किसानों को नहीं दी गईं। तारीख निकलने के बाद उन्हें जानकारी दी जाती है। नाराज किसानों ने मांग रखी कि उनका गन्ना तत्काल मिल के अंदर लिया जाए। कहा कि गन्ना मिल के अंदर पहुंचने तक उनका प्रदर्शन चलता रहेगा।
प्रदर्शन करने वालों में दिनेश पाल सिंह, हरेंद्र सिंह, प्रेमवीर सिंह, गोपाल शर्मा, सुनील कुमार, राजेश कुमार, शकील, हरिओम, नरेश कुमार, राजीव गौड़, देवेश, पिंकू, बसंत, छत्रपाल सिंह, देवेश शर्मा, विनोद कुमार, राजकुमार, उदयवीर सिंह, कुंवरपाल सिंह, रवेंद्रपाल, ओमकार सिंह, नागेंद्र सिंह, पवन सिंह, वीरेश, चंद्रपाल, महेश सिंह मौजूद रहे।