{"_id":"669855975f3dc45c900b9444","slug":"farmers-of-14-villages-held-sdo-and-je-hostage-for-four-hours-aligarh-news-c-2-1-ali1010-436788-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चार घंटे एसडीओ-जेई को बंधक बनाए रहे 14 गांवों के किसान, यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चार घंटे एसडीओ-जेई को बंधक बनाए रहे 14 गांवों के किसान, यह है मामला
Thu, 18 Jul 2024 05:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 18 Jul 2024 05:06 AM IST
सार
बिजली की अघोषित कटौती और कम वोल्टेज को लेकर 14 गांव के किसानों ने एसडीओ और जेई को बंधक बना लिया। वहां पर जमकर नारेबाजी हुई। आश्वासन के बाद दोनों अधिकारियों को छोड़ा।
विज्ञापन
एसडीओ और जेई को बंधक बनाकर बैठे ग्रामीण
- फोटो : संवाद
विस्तार
17 जुलाई को 14 गांवों के किसानों ने टप्पल बिजली घर पर चार घंटे तक एसडीओ और जेई को बंधक बनाए रखा। यह किसान बिजली की अघोषित कटौती और कम वोल्टेज की समस्या से परेशान थे। दोनों अधिकारियों ने बिजली की समस्या जल्द दूर होने का भरोसा दिलाया, जिस पर शाम करीब साढ़े चार बजे सभी किसान अपने-अपने गांवों को लौट गए।
विज्ञापन
टप्पल ब्लॉक के गांव मालव, पालर, उदयपुर, जहानगढ़, कंसेरा, जिकरपुर, जल्दगढ़ी, उटवारा, स्यारोल, अटारी, वैना, बुढ़ाका, मानपुर सहित टप्पल के किसान 17 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे टप्पल बिजली घर पहुंच गए थे। बिजली की समस्या पर नारेबाजी शुरू कर दी। खबर पाकर जेई अतुल कुमार सिंह और एसडीओ प्रवीण कुमार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे टप्पल बिजली घर पहुंचे तो उन्हें बंधक बनाकर किसानों ने अपने साथ दरी पर बिठा लिया।
विज्ञापन
जेई अतुल कुमार ने किसानों से कहा कि नलकूपों का लोड अधिक होने से बिजली की ट्रिपिंग और कम वोल्टेज की समस्या आ रही है। जिन 60-65 नलकूपों का लोड अधिक है, उन्हें जल्द ही दूसरे फीडरों अथवा दूसरे बिजली घर से जोड़ा जाएगा। इससे यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
हालांकि किसान अपनी समस्या तत्काल दूर कराने की बात करते रहे। इस बीच एसडीओ फोन पर विभागीय अधिकारियों के साथ बात करते रहे। बाद में उन्होंने किसानों को बताया कि कम वोल्टेज की समस्या दूर करा दी गई है और बिजली की आपूर्ति सुचारू है। किसानों के साथ भाकियू टिकैत के नेता अनिल तालान सहित भीम चौधरी, सचिन सिंह, लाखन सिंह, हरिओम सिंह, अनिल बौहरे, मुकेश पालर, विनीत कुमार, अनुज सिंह, पिंकी श्यारौल भी मौजूद रहे।