फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   farmers got compenstion amount

अलीगढ़ः 16 हजार किसानों को 5.79 करोड़ का दीपावली तोहफा

Thu, 04 Nov 2021 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
farmers got  compenstion amount
अक्तूबर महीने में हुई बेमौमस बारिश से किसानों की धान सहित कई फसलों में नुकसान हुआ था। कई किसानों की धान की पूरी की पूरी फसल डूब गई थी। प्रदेश सरकार के निर्देश पर इसका आंकलन हुआ। जिसके बाद जिले के लगभग 16 हजार किसानों को लगभग 5.79 करोड़ का मुआवजा दिया जा रहा है। दीपावली से पहले मुआवजे की ये धनरशि जारी कर दी गई है। जल्द ही दीपावली का ये तोहफा किसानों के खाते में पहुंचेगा। वंचित रह गए किसानों को दूसरे चरण में धनराशि मिलेगी।
विज्ञापन

अक्तूबर में जिले में लगातार दो दिन जमकर बारिश हुई थी। इससे खेतों में खड़ी धान की फसल को काफी नुकसान हुआ था। तेज हवाओं के चलते फसल लेट गई थी। बड़ा नुकसान आंकते हुए शासन स्तर से सर्वे का आदेश हुआ। राजस्व विभाग ने लगातार दो दिन जांच पड़ताल की। जिसमें पता चला कि जिले में कुल 9125.99 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की फसल को नुकसान हुआ है। सबसे अधिक नुकसान इगलास व खैर तहसील में हुआ। अतरौली में नुकसान कम था। प्रशासन ने जिले के कुल प्रभावित 29142 किसानों के लिए 12.36 करोड़ के मुआवजे का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे। अब वहां से धनराशि स्वीकृत होने लगी है। बुधवार को सूबे भर के कुल 2 लाख से अधिक किसानों को 74 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसमें अलीगढ़ जिले के 16505 किसानों के लिए 5.79 करोड़ की धनराशि भेजी गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने बताया कि जल्द ही पैसा खाते में पहुंच जाएगा। बचे हुए 13 हजार किसानों को भी जल्द पैसा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed