फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers could not burn Modi-Yogi effigies

अलीगढ़ः पुलिस सख्ती, किसान नहीं फूंक पाए मोदी-योगी के पुतले

Sat, 16 Oct 2021 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Farmers could not burn Modi-Yogi effigies
लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र के पिता एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेेनी को बर्खास्त न किए जाने के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का दशहरा पर प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी समेत अन्य भाजपा नेताओं का पुतला दहन का कार्यक्रम पुलिस की नाकाबंदी के चलते स्थगित हो गया है। पुलिस ने मोर्चा के आधा दर्जन नेताओं को नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता मुकुट सिंह, राकेश सिंह चौहान, शशिकांत, कमलेश यादव एवं संतोष परिवर्तक ने विज्ञप्ति जारी कर एलान किया था कि लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में किसान दशहरे पर भाजपा नेताओं के पुतले जलाएंगे। शुक्रवार सुबह पुलिस किसान मोर्चा के नेता व गांव सुखरावली निवासी गजेंद्र चौधरी, गोकुल करन, पुष्पेंद्र के घर पहुंच गई और घर में ही उन्हें नजरबंद कर दिया। गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। अखिल भारतीय किसान संगठन के जिला उपाध्यक्ष व जवां के गांव फरीदपुर निवासी सूरजपाल उपाध्याय, सुरेश चंद गांधी व कमलेश यादव के घरों पर भी पुलिस का पहरा रहा। मोर्चा के संयोजक शशिकांत ने बताया कि दशहरा जैसे त्योहार एवं कुछ नेताओं को नजरबंद किए जाने के कारण पुतला दहन कार्यक्रम शुक्रवार के बजाय शनिवार को होगा।
विज्ञापन

पीएम का पुतला दहन की सूचना पर भाकियू नेता नजरबंद
इगलास। विजयदशमी पर पीएम और सीएम का पुतला दहन करने की सूचना पर पुलिस ने भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा को नजरबंद किया। हरपाल गुट के कार्यकर्ताओं ने लोधा क्षेत्र के गांव रनिहाल में पुतला दहन किया। विशनपुर में भाकियू टिकैत गुट के राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा को घर पर ही हलका इंचार्ज कृष्णवीर सिंह ने नजरबंद रखा। हरपाल गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह ने बयान जारी कर कहा है कि ग्राम रनिहाल में प्रदेश महामंत्री चौ. हरेन्द्र सिंह, हुकम सिंह, ऋषिपाल सिंह, अशोक कुमार व बॉबी आदि कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर नारेबाजी की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed