{"_id":"61db3943baee0150c177f7eb","slug":"farmers-concern-increased-due-to-weather-city-office-news-ali2827318127","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः अगले दो दिन मौसम न खुलने की संभावना से बढ़ी किसानों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः अगले दो दिन मौसम न खुलने की संभावना से बढ़ी किसानों की चिंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग पूरे सप्ताह हल्की बारिश के बाद शनिवार को हुई तेज बारिश को भले ही फसलों के लिए वरदान माना जा रहा हो, लेकिन रविवार को भी मौसम न खुलने एवं हल्की बारिश की स्थिति बने रहने के साथ ही मौसम विभाग की आगामी दो-तीन दिन तक मौसम न खुलने एवं वर्षा की भविष्यवाणी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। विशेष रूप से आलू उत्पादक एवं सरसों उगाने वाले किसान परेशान हैं।
शनिवार को जोरदार बारिश हुई। रविवार को किसान मौसम साफ होने एवं बारिश न होने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दिनभर हल्की बारिश होती रही। इससे गेहूं समेत अन्य फसलें उगाने वाले किसान तो बेफिक्र दिखाई दिए, लेकिन आलू व सरसों उगाने वाले किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई। आलू उत्पादक किसानों को तेज बारिश होने पर आलू की नालियों में पानी भरने की चिंता सताती रही तो सरसों की पिछैती फसल लगाने वाले किसान भी परेशान रहे। क्वार्सी के किसान हेतराम ने बताया कि वर्तमान में तो सब कुछ ठीक है। लेकिन मौसम विभाग की अगले दो तीन दिन और बारिश की भविष्यवाणी डरा रही है। अगर तेज बारिश हो गई तो आलू और सरसों ही नहीं सभी फसलों में नुकसान होना तय है। इधर, जिला कृषि अधिकारी डॉ. रामप्रवेश ने किसानों की आशंकाओं को निर्मूल बताया। उन्होंने कहा कि हल्की बारिश सभी फसलों के लिए फायदेमंद ही है। तेज बारिश की संभावना कम है।