{"_id":"5ff4c0e58ebc3e340058a662","slug":"farmer-welfare-fare-will-start-from-today-city-office-news-ali252949658","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के छह विकास खंडों में किसान कल्याण मेला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के छह विकास खंडों में किसान कल्याण मेला आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।
किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए इगलास, लोधा, अतरौली, चंडौस, खैर व अकराबाद में किसान कल्याण मिशन के तहत किसान कल्याण मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इन मेलों के माध्यम से किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
किसान कल्याण मिशन के तहत आयोजित कार्यक्त्रस्मों में कृषि, उद्यान, मत्स्य, ग्राम विकास, पशुपालन, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, ऊसर सुधार, गन्ना समेत कृषि कार्यों से जुड़े अन्य विभाग स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। कार्यक्त्रस्म में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अधिकाधिक जागरूक महिला किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
जिला अधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा कृषि एवं कृषि कार्य से जुड़ी अन्य गतिविधियों को विकसित कर किसानों का कल्याण एवं उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने, उनकी आय को दो गुना करने का अभियान किसान कल्याण मिशन के रूप में चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में 12 विकास खण्ड हैं । शासन द्वारा दिए गए निर्देशों पर आज छह विकास खंडों में किसान कल्याण मिशन के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 13 जनवरी को अन्य 6 विकास खण्डों में किसान कल्याण मेला, गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा ने बताया कि सरकार हर हाल में 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने पर फोकस कर रही है। किसान कल्याण मिशन के तहत 6 जनवरी को विकास खण्डों में लगने वाली प्रदर्शनी, मेलों में स्थानीय स्तर पर लघु, सूक्ष्म एवं उद्यमिता विकास इकाइयों एवं ग्राम विकास के आजीविका मिशन के तहत गठित स्वंय सहायता समूहों द्वारा उत्पादित प्रमुख उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिन लोगों ने सब्सिडी युक्त कृषि यंत्रों का क्त्रस्य किया है, उनका वितरण किया जाएगा।