फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmer stabbed over tea drinking dispute

Aligarh News: चाय पीने के विवाद में किसान को चाकू मारा, दो हिरासत में

Fri, 16 Feb 2024 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 16 Feb 2024 02:45 AM IST
सार

किसान मीट फैक्टरी के सामने अपने खेतों में गेंहू की फसल में पानी लगा रहा था। ठंडा मौसम होने के चलते किसान चाय के खोखे पर पहुंच गया। वहां पहले से आठ दस मजदूर बैठे थे। किसान ने जल्दी चाय मांगी, इस पर मजदूरों ने विरोध किया। कहा कि वह पहले से बैठे हैं। पहले चाय पीने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।

विज्ञापन
Farmer stabbed over tea drinking dispute
झगडे को लेकर मीट फैक्टरी के गेट भारी पुलिस बल तैनात - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ में रोरावर थाना क्षेत्र के अमरपुर कोडला के पास पहले चाय पीने के विवाद में कुछ मजदूरों ने एक किसान को चाकू मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमरपुर कोडला निवासी मनीष कुमार पुत्र कुशलपाल सिंह 15 फरवरी शाम साढ़े सात बजे के करीब मीट फैक्टरी के सामने अपने खेतों में गेंहू की फसल में पानी लगा रहा था। ठंडा मौसम होने के चलते किसान चाय के खोखे पर पहुंच गया। वहां पहले से आठ दस मजदूर बैठे थे। किसान ने जल्दी चाय मांगी, इस पर मजदूरों ने विरोध किया। कहा कि वह पहले से बैठे हैं। पहले चाय पीने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े की सूचना और मजदूर आ गए।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने किसान के सिर पर चाकू मार दिया। आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। किसान पर हमले की सूचना मिलते ही भाकियू भानु गुट के तहसील कोल के अध्यक्ष ठाकुर गवेन्द्रपाल सिंह अपने पदाधिकारियों के साथ पहुंच गए। नेताओं ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो मीट फैक्टरी के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed