{"_id":"624b3cda46b6d239f44d8a91","slug":"farmer-sleeping-on-the-field-shot-dead-iglass-news-ali2885326145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रहे किसान की हत्या: ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उतारा मौत के घाट, खेत कब्जा करने में बन रहा था बाधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सो रहे किसान की हत्या: ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उतारा मौत के घाट, खेत कब्जा करने में बन रहा था बाधक
Tue, 05 Apr 2022 12:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:15 AM IST
सार
सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे अमित कुमार की तहरीर पर चंद्रपाल पुत्र चिरंजीलाल के साथ ही उसके बेटे दिनेश कुमार व राजकुमार के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पदम सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : IGLASS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार की रात कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मोहन में खेत पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे खेतों की रंजिश बताई जा रही है। मृतक के बेटे ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
सासनी रोड स्थित गांव नगला मोहन निवासी पदम सिंह (50) रविवार की रात फसल की रखवाली के लिए खेत पर सोए थे। देर रात करीब करीब दो बजे उनके सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ ही मृतक को बेटा अमित निवासी नवादा थाना हाईवे (मथुरा ) भी गांव पहुंच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे अमित कुमार की तहरीर पर चंद्रपाल पुत्र चिरंजीलाल के साथ ही उसके बेटे दिनेश कुमार व राजकुमार के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के पुत्र ने बताया कि गांव में उसके पिता व दादी मंती देवी ही रहते थे। वह अपनी मां मंजू, बहन आरती, भाई अभिषेक व अंकित के साथ मथुरा के नवादा थाना हाईवे क्षेत्र में रहते हैं।
विज्ञापन
हत्याआरोपी से खरीदे थे खेत, बाद में उसने कर दिया मुकदमा
मृतक के बेटे अमित ने पुलिस को बताया कि उसके पिता पदम सिंह का गांव के ही चंद्रपाल से लंबे समय से खेत पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। इस संबंध में कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है। दरअसल पदम सिंह ने चंद्रपाल के खेत खरीदे थे। बेचने के बाद चंद्रपाल पट्टे पर उनके पिता से खेत लेकर फसलें उगाता रहा। बाद में उसकी नीयत बदल गई। उसने कोर्ट में बैनामा वाद दायर कर दिया। इसी विवाद के चलते उसके पिता की हत्या की गई है।