फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmer's Protest

कृषि कानूनों के विरोध में जुटे 12 गांवों के किसान

Sat, 09 Jan 2021 12:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Farmer's Protest
गांव मजूपुर में बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन की सभा में उपस्थित किसान। - फोटो : CITY OFFICE
तीन नए कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर मजुपुर सुबकरा गांव में आस-पास के दर्जन भर गांवों के किसानों-मजदूरों ने सभा की। किसानों ने तीनों कानूनों को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि वे इसके विरोध के लिए एकजुट हैं। किसान नेताओं ने एलान किया कि यदि शीघ्र ही तीनों कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो किसान 26 जनवरी को दिल्ली कूच करेंगे।
विज्ञापन

सभा में मजूपुर-सुबकरा के अलावा समसपुर, भोज नगरिया, नगला मोहन, नगला ठंडयी, नगला बरी, बोल्ला आदि प्रमुख गांवों के किसान 10 बजे से पैंठ स्थल पर एकत्रित होना शुरू हो गए। बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन की अपील पर आयोजित इस सभा की अध्यक्षता वयोवृद्ध मजदूर रामखिलाड़ी गौतम तथा संचालन चौधरी ऋषिपाल सिंह ने किया। सभा के प्रारंभ में शामिल सभी किसानों-मजदूरों ने अपने हाथ उठाकर तीनों कानूनों की वापसी की मांग का समर्थन करने की प्रतिज्ञा की।
विज्ञापन

यूनियन संयोजक रमेश चन्द्र विद्रोही ने कहा कि सरकार तीनों कानूनों को वापसी न करने की जिद पर है, तो किसान भी पीछे नहीं हटेगा। अब आंदोलन गांव-गांव तक फैलेगा और लाखों की संख्या में किसान दिल्ली कूंच करेंगे। सह संयोजक शशिकान्त ने कहा कि अब यह आंदोलन केवल किसान तक सीमित नहीं रहा, खरीद कर खाने वाली मजदूर जनता भी किसान के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सरकार समय रहते तीनों कानूनों को वापस नहीं लेती है तो सभी किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टरों से दिल्ली कूंच करेंगे। आंदोलन को सफल बनाने के लिए एक टीम का गठन किया। यह टीम क्षेत्र में किसान आंदोलन के समर्थन में जन संपर्क करेगी।

इस मौके पर पूर्व प्रधान योगेश कुमार, पूर्व प्रधान जितेन्द्र सिंह, नवाब सिंह नेताजी, जगवीर सिंह काका, भोला पहलवान, कुंदन सिंह बघेल, तेजपाल सिंह, ओंकार सिंह, पूर्व प्रधान एड ओमवीर सिंह, डोरीलाल गौतम, विनोद गौतम, बच्चू सिंह, शीशपाल सिंह, डा जितेन्द्र, विनीत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed