{"_id":"60088a368ebc3e2e7841a7e1","slug":"farmer-s-parade-roadmap-ready-aligarh-news-ali254287413","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान परेड का रोडमैप तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान परेड का रोडमैप तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाली किसान परेड का रोड मैप तैयार कर लिया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में तय किया गया कि तीन किसान कानूनों के विरोध में दिल्ली में आयोजित किसान परेड में ज्यादा से ज्यादा किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गांव-गांव जनसंपर्क किया जाए। जिले में भी गणतंत्र दिवस पर किसान परेड आयोजित की जाए।
बैठक में सर्वसम्मति से तैयार रोडमैप में किसान परेड के लिए बोनैर और खेरेश्वर चौक पर ट्रैक्टरों के जुटने के स्थल तय किए। इन स्थलों पर सुबह 11 बजे सभाओं का आयोजन होगा। सभाओं के बाद एक बजे से बोनैर से खेरेश्वर के बीच किसान ट्रैक्टरों से प्रदर्शन करेंगे। किसान परेड में घोड़ों पर सवार किसान होंगे। ट्रैक्टर परेड की अगुवाई महिला किसान करेंगी। परेड के दौरान महिलाएं स्वयं ट्रैक्टर चलाएंगी। किसान परेड में शामिल सभी ट्रैक्टरों पर राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण होगा। किसान परेड में किसानों- मजदूरों के अलावा छात्र-नौजवान, शिक्षक, व्यापारी सभी तबकों के लोग शामिल होंगे।
संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जिले की आम जनता अपील जारी की गई कि किसान परेड के मार्ग के दोनों के समीपवर्ती गांव के लोगों के अलावा शहर की किसान समर्थक जनता ऐतिहासिक किसान परेड में शामिल हो।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता किसान नेता राजसिंह ने तथा संचालन मोर्चा संयोजक शशिकांत ने किया। बैठक में भाकियू टिकैत के प्रदेश संगठन मंत्री आर पी सिंह, भाकियू अंबावता विनोद सिंह, भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष विनोद चौहान, भाकियू महाशक्ति के संगठन मंत्री सुरेश चंद गांधी, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कैलाश वर्मा, अखिल भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष रामखिलाड़ी सविता, भारतीय किसान संगठन के प्रदेश सचिव अजीत पाल सिंह राघव, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह, बेरोजगार मजदूर किसान मोर्चा के रमेश चंद्र विद्रोही, प्रो अशोक प्रकाश, गोकुल करन कश्यप के अलावा राष्ट्रीय मूलनिवासी महिला संघ की जिलाध्यक्ष कमलेश यादव, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री देवेंद्र कुमार यादव, जिलामंत्री महेश कुमार, नरेंद्र पाल सिंह, डॉ. एसपी सिंह बघेल, दिनेश चंद्र कुशवाह, इदरीश मोहम्मद, ओमपाल सिंह, लक्ष्मी राज सिंह, भवेश कुमार उपस्थित रहे।