{"_id":"63cfb0c377e9ec71ed7ac2fa","slug":"farmer-mobile-number-changed-new-number-updated-in-pm-kisan-samman-nidhi-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Samman Nidhi: बदल गया है किसान का मोबाइल नंबर, तो ऐसे कराएं नया नंबर अपडेट, वरना नहीं आएगी किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Kisan Samman Nidhi: बदल गया है किसान का मोबाइल नंबर, तो ऐसे कराएं नया नंबर अपडेट, वरना नहीं आएगी किस्त
Tue, 24 Jan 2023 03:50 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 24 Jan 2023 03:50 PM IST
सार
जिन कृषकों के पंजीकरण एवं आधार में लिंक मोबाइल नम्बर बदल गये हैं या बन्द हो गये हैं, जिनमें ओटीपी न जा पाने से, उनकी ई केवाईसी नहीं हो पा रही है। ऐसे कृषक अपना नया मोबाइल नम्बर सीएससी, आधार केन्द्र अथवा जन सेवा केन्द्र पर जाकर अपने आधार से लिंक करायें, जिससे उनकी ई केवाईसी हो सके।
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लाभार्थी किसानों को अगली किस्त का इंतजार है, पर अगर आपका मोबाइल बदल गया है या बंद हो गया है, तो नए नंबर को अपडेट कराएं, वरना न तो केवाई सी होगा और न ही किस्त ही आ पाएगी।
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत आगामी किश्त प्राप्त करने के लिये कृषकों की ई केवाईसी अनिवार्य है। इसके साथ ही पीएम किसान पोर्टल पर भूलेख अंकन होना भी आवश्यक है।
विज्ञापन
ऐसे कराएं नया नंबर अपडेट
उप कृषि निदेशक यशराज सिंह ने बताया कि जिन कृषकों के पंजीकरण एवं आधार में लिंक मोबाइल नम्बर बदल गये हैं या बन्द हो गये हैं, जिनमें ओटीपी न जा पाने से, उनकी ई केवाईसी नहीं हो पा रही है। ऐसे कृषक अपना नया मोबाइल नम्बर सीएससी, आधार केन्द्र अथवा जन सेवा केन्द्र पर जाकर अपने आधार से लिंक करायें, जिससे उनकी ई केवाईसी हो सके।
विज्ञापन
कृषक अपनी सम्बन्धित तहसील से सम्पर्क कर भूलेख अंकन भी करायें, जिससे कृषकों को आगामी किश्त का लाभ प्राप्त हो सके। इसके साथ ही बैंक जाकर अपने खाते की आधार सीडिंग एवं अपने खाते को एनपीसीआई से लिंक करायें।