{"_id":"63b85192528e1e51d96e81cd","slug":"farmer-gone-to-water-dead-body-found-lying-in-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पानी लगाने गया था किसान, खेत में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पानी लगाने गया था किसान, खेत में पड़ा मिला शव
Fri, 06 Jan 2023 10:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 06 Jan 2023 10:21 PM IST
सार
बुलंदशहर के थाना पहासू के गांव सोई के किसान का अलीगढ़ में गभाना के गांव पनिहावर में शव एक खेत में पड़ा मिला। किसान पानी लगाने के लिए खेत में गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक किसान सुभाष
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ में गभाना के गांव पनिहावर में किसान का शव एक खेत में पड़ा मिला। किसान पानी लगाने के लिए खेत में गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बुलंदशहर के थाना पहासू के गांव सोई निवासी 52 वर्षीय सुभाष उर्फ चुन्ना रामपुर, गभाना में किराये पर मकान लेकर परिवार सहित रह रहे थे। गांव पनिहावर में पट्टे पर जमीन लेकर खेतीबाड़ी करते थे। शुक्रवार की सुबह वह खेतों में पानी लगाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे।
विज्ञापन
इस पर परिवार के लोग तलाश करते हुए खेतों पर पहुं, तो वहां सुभाष मृत मिले। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक आदेशपाल सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मौत का सही कारण पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
