फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmer dies due to Nilgai attack

Aligarh News: नीलगाय का हमला, किसान की मौत

Fri, 05 Jan 2024 12:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 05 Jan 2024 12:28 AM IST
सार

किसान गेंहू की सिंचाई करने गया था, तभी रास्ते में नील गाय का झुंड दौड़ता हुआ एक साथ निकला, जिसने किसान को रौंद दिया। वह जमीन पर गिर गया। एक नीलगाय का पैर उसकी गर्दन पर पड़ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Farmer dies due to Nilgai attack
मृतक प्रेम कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में टप्पल थाना क्षेत्र के गांव हेतलपुर में 3 जनवरी शाम खेत पर सिंचाई करने जा रहे किसान को नीलगाय के झुंड ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान किसान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार 35 वर्षीय प्रेमकुमार शर्मा पुत्र रामप्रसाद शर्मा गेंहू की सिंचाई करने गए थे, तभी रास्ते में नील गाय का झुंड दौड़ता हुआ एक साथ निकला, जिसने प्रेमकुमार को रौंद दिया। वह जमीन पर गिर गया। एक नीलगाय का पैर उसकी गर्दन पर पड़ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खेतों में कार्य कर रहे अन्य किसानों ने प्रेम के परिजनों को इसकी खबर दी।
विज्ञापन


परिजन उसे आनन फानन में कस्बा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना ग्राम लेखपाल व पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 4 जनवरी दोपहर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। तहसीलदार व लेखपाल ने गांव पहुंचकर घटना स्थल आदि का निरीक्षण किया। बताते है कि आठ जनवरी को उसकी मां त्रयोदशी होनी थी। मृतक चार भाइयों में चौथे नंबर का था। वह पत्नी, एक बेटी व एक बेटे को रोते बिलखते छोड़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed