फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmer died due to electric current in the field

Aligarh News: खेत में लगे तार के करंट से किसान की मौत, आवारा जानवरों के लिए तारों में छोड़ा हुआ था बिजली करंट

Fri, 19 May 2023 01:00 PM IST
चमन शर्मा दिगम्बर सिंह, अमर उजाला, अलीगढ़
दिगम्बर सिंह, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 19 May 2023 01:00 PM IST
सार

खेत पर फसल में पानी लगाते समय किसान खेत के चोरों तरफ लगे तारों में प्रवाहित बिजली करंट की चपेट में आ गया। जिससे किसान बिजली का करंट लगने से खेत में पड़ा रहा। सुबह जंगल में शौच कने जा रहे लोगों की नजर खेत में पड़े किसान के शव पर गई, देखा तो होश उड गए।

विज्ञापन
Farmer died due to electric current in the field
खेत पर लगे तारों में छोड़ा जाता है करंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में खैर थाना क्षेत्र के गांव सहरोई में शुक्रवार सुबह तड़के खेत पर फसल में पानी लगाने गये एक किसान की खेत पर लगे तारों की बाढ में लगे बिजली के करंट से मौत हो गई। घटना की सूचना पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।  सूचना पर पुलिस पहुंच गई और किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


विलाप करते परिजन
विज्ञापन


गांव सहरोई निवासी 52 वर्षीय मृतक केशव शर्मा पुत्र प्योरलाल शर्मा के परिजनों ने बताया कि केशव सुबह तड़के खेत पर फसल में पानी लगाने के लिए गये थे। खेत पर फसल में पानी लगाते समय वह खेत के चोरों तरफ लगे तारों में प्रवाहित बिजली करंट की चपेट में आ गए। जिससे किसान बिजली का करंट लगने से खेत में पड़ा रहा। सुबह जंगल में शौच कने जा रहे लोगों की नजर खेत में पड़े किसान के शव पर गई, देखा तो होश उड गए। वहां पर गांव वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। आनन-फानन में परिवार के लोग इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। किसान के मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक किसान ने अपने पीछे दो बेटे और बेटी, पत्नी और भाई परिवार के लोगों को रोते बिलखते छोड़ा है। 

ग्रामीणों ने बताया कि आवारा जानवरों से फसल को बचाने के लिए खेत के चोरों तरफ तारों की बाढ लगा रखी है। जिसमें बिजली का करंट छोड़ दिया जाता है। बिजली के करंट से खेत पर फस्ल में पानी लगाते समय किसान की मौत हुई। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस कन्ट्रोल रूम को दी।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानाकरी कर किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed