फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmer commits suicide by jumping in front of train

Aligarh: किसान ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, जेई-एसडीओ के खिलाफ शव रखकर प्रदर्शन, जांच टीम गठित

Thu, 07 Dec 2023 11:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 07 Dec 2023 11:15 PM IST
सार

अलीगढ़ में थाना दादों क्षेत्र के ग्राम ककरुआ निवासी एक किसान ने 6 दिसंबर रात को ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। परिजनों ने शव एसई कार्यालय पर शव को रखकर घंटों प्रदर्शन किया। बिजली निगम के जेई और एसडीओ पर प्रताड़ना एवं रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन
Farmer commits suicide by jumping in front of train
एसई कार्यालय पर शव को रखकर प्रदर्शन करते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में थाना दादों क्षेत्र के ग्राम ककरुआ निवासी एक किसान ने 6 दिसंबर रात को छर्रा अड्डा पुल के नीचे से गुजर रही रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। परिजन शव लेकर लाल डिग्गी स्थित एसई कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने शव को रखकर घंटों प्रदर्शन किया। परिजनों ने बिजली निगम के जेई और एसडीओ पर प्रताड़ना एवं रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


ग्राम ककरुआ नगला निवासी छविराम ने छह माह पहले नलकूप का कनेक्शन लिया था। इसके बाद लाइन डालकर कनेक्शन चालू कर दिया गया। करीब 15 दिन बाद आंधी-बारिश के दौरान पेड़ पर लगे इंसुलेटर के करंट से गांव के ही एक किसान की मौत हो गई। जिस पर गांव में विरोध शुरू हो गया। ग्रामीण गलत लाइन निर्माण का आरोप लगाने लगे।  आरोप है कि जेई जय किशन ने जुलाई माह में छविराम के नलकूप का कनेक्शन कटवा दिया। तब से किसान छविराम कनेक्शन जुड़वाने को लेकर लगातार दौड़ता रहा। विभाग के एसडीओ ने भी गांव में जाकर पंचायत की, मगर मामले का निस्तारण नहीं हो सका। एसडीओ शत्रुघ्न के अनुसार दूसरा पक्ष लाइन जोड़ने के लिए तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन

मृतक किसान छवीराम
विज्ञापन
विज्ञापन

  
 इस बीच विभाग ने सर्वे कराकर लगभग 44 हजार रुपये का एक और एस्टीमेट बनवा दिया। 45 बीघा में खड़ी फसल सूख गई। जिससे किसान और भी परेशान हो गया। खुद की आंखों के सामने फसल को बर्बाद और लाइन जुड़ने का उपाय न होने वह परेशान रहने लगा। आरोप है कि जेई एवं एसडीओ ने उसे मानसिक रूप से परेशान किया। परिजनों के अनुसार बुधवार को भी वह इसी कार्य से अलीगढ़ लाल डिग्गी आए थे। मगर, बिजली निगम के अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली।


जीआरपी ने आधार कार्ड के जरिए पहचान कराकर परिजनों को सूचना दी। परिजन ग्रामीणों के साथ मिलकर शव को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंच कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। हंगामे की खबर पर सिविल लाइंस थाना पुलिस, सीओ तृतीय एवं प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से बातचीत की और उन्हें समझाबुझा कर शांत कराया। परिजनों ने जेई और एसडीओ पर कार्रवाई और मुआवजा दिलवाने के साथ ही नलकूप की लाइन को जुड़वाने की मांग की। 

जांच टीम गठित, रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
अधीक्षण अभियंता अजय कुमार चौधरी के अनुसार दादों के ग्राम ककरुआ नगला निवासी व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। शव को लेकर परिजन व ग्रामीणों ने कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। मामला विभाग से जुड़ा है। ऐसे में इसकी जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। उन्होंने परिजनों के आरोप को भी सुना। उन्होंने मामले की पूरी जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है। टीम में एक्सईएन पंचम सेठपाल एवं परीक्षण खंड एक्सईएन हाफिज खान को शामिल किया गया है। जिन्हें सप्ताह भर में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। एसीएम द्वितीय विनीत मिश्रा के अनुसार परिजनों को कार्रवाई कराने का भरोसा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed