फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Faridabad solar energy firm to invest Rs 800 crore in Aligarh

Good News: अलीगढ़ में फरीदाबाद सोलर एनर्जी फर्म करेगी 800 करोड़ का निवेश, लगाएगी उद्योग

Mon, 17 Nov 2025 06:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 17 Nov 2025 06:23 PM IST
सार

प्रदेश स्तर पर दिसंबर में प्रस्तावित जीबीसी के लिए अभी तक शासन स्तर से 11000 करोड़ के निवेश अलीगढ़ जिले में कराने का लक्ष्य दिया गया है। जिसके सापेक्ष प्रयास करते हुए उद्योग विभाग ने अब तक 4800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त कर लिए हैं, जिनके एमओयू दिसंबर में प्रस्तावित जीबीसी के दिन ही होंगे।

विज्ञापन
Faridabad solar energy firm to invest Rs 800 crore in Aligarh
सोलर एनर्जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में औद्योगिक निवेश को लाने के इरादे से दिसंबर में प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में फरीदाबाद की एक सोलर एनर्जी फर्म 800 करोड़ का निवेश अलीगढ़ में करेगी। फर्म की ओर से आए प्रस्ताव में वह अलीगढ़ में अपनी जमीन खरीदकर सोलर पैनल सहित अन्य सोलर एनर्जी उत्पाद बनाने का उद्योग लगाएगी। उद्योग विभाग की ओर से भी इस फर्म को अलीगढ़ में उद्योग लगाने के लिए पूरी सहूलियत देने का भरोसा दिलाया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश स्तर पर पांचवी जीबीसी दिसंबर में प्रस्तावित है। जिसके लिए उद्योग विभाग द्वारा प्रदेश व दूसरे प्रदेश की निवेशक फर्मों से संपर्क कर उन्हें अपने जिले में उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में फरीदाबाद की इस फर्म की ओर से यह प्रस्ताव आया है। कंपनी की ओर से कहना है कि वे अपनी जमीन खरीदकर उस पर 800 करोड़ का निवेश करते हुए नया उद्योग लगाएंगे। जिसमें सोलर पैनल सहित अन्य सोलर एनर्जी उत्पाद बनाए जाएंगे।

विज्ञापन

हमारे स्तर से जीबीसी को लेकर प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में अब तक 4800 करोड़ के प्रस्ताव मिले हैं, जिनमें सबसे बड़ा 800 करोड़ का प्रस्ताव फरीदाबाद की सोलर एनर्जी फर्म का है। बाकी प्रयास जारी हैं।-वीरेंद्र सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक आए 4800 करोड़ के प्रस्ताव
प्रदेश स्तर पर दिसंबर में प्रस्तावित जीबीसी के लिए अभी तक शासन स्तर से 11000 करोड़ के निवेश अलीगढ़ जिले में कराने का लक्ष्य दिया गया है। जिसके सापेक्ष प्रयास करते हुए उद्योग विभाग ने अब तक 4800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त कर लिए हैं, जिनके एमओयू दिसंबर में प्रस्तावित जीबीसी के दिन ही होंगे। इसके बाद उन्हें धरातल पर लाने का प्रयास होगा। अब तक जो प्रस्ताव जिले को मिले हैं, उनमें पर्यटन से होटल उद्योग, हॉर्टीकल्चर से कोल्डस्टोरेज प्रस्ताव व एमएसएमई मेंं छोटी बड़ी इकाई लगाने के प्रस्ताव शामिल हैं। इन्हीं में सबसे बड़ा 800 करोड़ का फरीदाबाद की फर्म का प्रस्ताव है। इधर, अब 20 नवंबर को डीएम की अध्यक्षता में सभी विभागों की मीटिंग में निवेशकों का आंकड़ा बढ़ाने के लिए समन्वय मीटिंग होगी। बता दें कि पिछली जीबीसी में अलीगढ़ ने 52000 करोड़ के निवेश धरातल पर ला दिए हैं, जिनमें करीब 25 फर्में ऐसी हैं जो अपने उद्योग लगाने नहीं आ रही हैं।



ख्यामई में इस सप्ताह होंगी रजिस्ट्री
जिले के ख्यामई में बने नए औद्योगिक क्षेत्र में 94 उद्यमियों को प्लाट आवंटित किए गए थे। जिनके लिए अब रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। शुक्रवार को एक रजिस्ट्री हो चुकी है। बाकी सभी की रजिस्ट्री इस सप्ताह में कराई जाएंगी। सुयक्त आयुक्त उद्योग के अनुसार सभी को नोटिस भेजकर सूचना दे दी गई है। सभी रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed