फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Family worried over missing teenager

कॉल आई: तुम्हारी बेटी मेरे पास है, उसे भूल जाओ.. यह कहकर काट दिया फोन, पूरा परिवार दहशत में, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 06 Dec 2025 11:31 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 06 Dec 2025 11:31 AM IST
सार

परिवार वाले लापता किशोरी को तलाश रहे थे। तभी पिता के नंबर पर फोन आया। उधर से बस कॉलर ने यही कहा कि तुम्हारी बेटी मेरे पास है, उसे भूल जाओ...। यह सुनते ही परिवार में दहशत छा गई। 

विज्ञापन
Family worried over missing teenager
कॉलर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के देहली गेट इलाके से 2 दिसंबर को गायब हुई किशोरी के पिता उस समय घबरा गए। जब उनके पास एक कॉल आई कि तुम्हारी बेटी मेरे पास है, उसे भूल जाओ...। यह कहकर फोन काट दिया गया। इतना सुनते ही पिता थाने पहुंच गए। मामले में पुलिस को जानकारी दी। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्जकर ली गई है। साथ में जिस नंबर से कॉल आया था, उसे सर्विलांस की मदद से खोजा जा रहा है।

विज्ञापन


पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी मंगलवार से गायब है। दिन भर बेटी के गायब रहने पर उसे तलाशा जा रहा था। तभी शाम को पिता के नंबर पर अंजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने यह कहकर फोन काट दिया कि तुम्हारी लडक़ी मेरे पास है। उसे हमेशा के लिए भूल जाओ। 
विज्ञापन


इसके बाद से पूरा परिवार दहशत में है। बाद में उसकी सहेलियों से भी जानकारी करने का प्रयास किया। मगर कोई मदद नहीं मिली। देहली गेट इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह के अनुसार सर्विलांस के साथ-साथ सीसीटीवी की मदद भी ली जा रही है। जल्द किशोरी का सुराग लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed