{"_id":"64501327868f4cee4b0a1f76","slug":"family-killed-in-ludhiana-accident-had-left-aligarh-22-years-ago-aligarh-news-c-2-ali1009-107019-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लुधियाना हादसे में मृत परिवार 22 वर्ष पूर्व छोड़ गया था अलीगढ़, अब बस यादें शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लुधियाना हादसे में मृत परिवार 22 वर्ष पूर्व छोड़ गया था अलीगढ़, अब बस यादें शेष
Tue, 02 May 2023 12:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:59 AM IST
सार
सौरभ गोयल रोजगार के चलते यहां से करीब 22 वर्ष पहले लुधियाना गए थे। बाद में वह अपनी पत्नी प्रीती, मां कमलेश व भाई गौरव आदि को भी ले गए और पूरी तरह लुधियाना में ही परिवार के साथ बस गए। तब वह वहां किराना का व्यापार करते थे। अलीगढ़ से उनका नाता बस परिचितों के निमंत्रण आदि में आने जाने भर का रह गया था।
विज्ञापन
लोधी विहार में अमित गुप्ता की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में गैस हादसे में मृत 11 लोगों में अलीगढ़ के पति-पत्नी व मां की मौत हुई है। हालांकि यह परिवार करीब ढाई दशक पहले अलीगढ़ से रोजगार के चलते लुधियाना जाकर बस गया था। अब यहां आयोजनों में आवाजाही थी। मगर सोमवार को मिली खबर से परिवार के करीबी हैरान हैं। इनके बच्चों से संपर्क की कोशिश की गई है मगर संपर्क नहीं हो सका है। इधर, 15 दिन पहले नौकरी पर गए एक दोस्त की भी मौत हुई है।
विज्ञापन
बताया गया है कि सौरभ गोयल रोजगार के चलते यहां से करीब 22 वर्ष पहले लुधियाना गए थे। बाद में वह अपनी पत्नी प्रीती, मां कमलेश व भाई गौरव आदि को भी ले गए और पूरी तरह लुधियाना में ही परिवार के साथ बस गए। तब वह वहां किराना का व्यापार करते थे। अलीगढ़ से उनका नाता बस परिचितों के निमंत्रण आदि में आने जाने भर का रह गया था। सासनी गेट के ही उनके करीबी अमित गुप्ता लुधियाना सौरभ के बुलावे पर नौकरी करने गए थे। वहां उनकी इस दुर्घटना में मौत हो गई।
विज्ञापन
रविवार को दुर्घटना में इनकी मौत के बाद यहां के परिचितों में शोक का माहौल है। सासनी गेट निवासी मनोज बंसल के अनुसार समाचार पत्रों के माध्यम से जब यह खबर मिली तो वह परेशान हो गए। उन्होंने सौरभ के बच्चों से संपर्क करने की कोशिश की मगर संपर्क नहीं हो सका। वह बताते हैं कि सौरभ की अधिकांश रिश्तेदारियां अलीगढ़ व आसपास ही हैं। वे अक्सर आते रहते थे।
विज्ञापन
15 दिन पहले नौकरी पर गया था अमित, शव पहुंचा
इस हादसे में सासनी गेट लोधी विहार के अमित गुप्ता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। वह 15 दिन पहले ही एक कंपनी में बतौर अकाउंटेंट नौकरी करने गया था। रविवार को छुट्टी होने के चलते वह अपने मित्र सौरभ के घर गया था। वहां गैस रिसाव से उसकी मौत हो गई। लोधी विहार के 33 वर्षीय अमित गुप्ता ने सौरभ संग एमबीए की पढ़ाई की थी। पिता हरिओम गुप्ता के अनुसार वह बैंक सेे सेवानिवृत्त हैं। परिवार में दो बहनें और एक छोटा भाई मोहित है।
ढाई साल पहले अमित की शादी एटा के होला मोहल्ला की मुस्कान उर्फ पारुल गुप्ता से हुई थी। दंपती पर एक बेटी है। कोरोना काल में नौकरी छूटने पर वह घर पर था। 15 दिन पहले उसकी लुधियाना में नौकरी लगी थी। चूंकि सौरभ ने साथ पढ़ाई की थी, इसलिए रविवार को उसके घर गया था। इधर, सोमवार देर शाम शव के आने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार की महिलाओं का हाल बेहाल था।