फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fall in temperature due to rain and hail

बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट

Mon, 10 Jan 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Fall in temperature due to rain and hail
नुमाइश में बारिश के बाद हुआ कीचड़। - फोटो : CITY OFFICE
जिले में शनिवार रात हुई बारिश ने लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बेमौसम बारिश लोगों पर आफत बनकर बरस रही है। ग्रामीण इलाकों में हल्की ओलावृष्टि भी हुई। ओलावृष्टि से तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को भी बारिश की आशंका है। जिससे तापमान और गिरेगा। वहीं बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव भी हो गया।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 1:30 बजे बारिश शुरू हुई। रविवार को पूरे दिन बूंदाबांदी होती रही। इससे कई इलाकों में पानी भर गया। शहर के चंदनिया, बेगम बाग, विष्णुपुरी, देहली गेट, शाह जमाल, स्टेशन रोड, सराय रहमान, रघुवीर पुरी, सराय हकीम, गांधी पार्क बस स्टैंड के पास आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। नुमाइश में भी दुकानों में पानी भर गया। पूरे दिन हुई बूंदाबांदी से सड़कों पर कीचड़ हो गया। इससे कई दो पहिया वाहन चालक सड़क पर गिर गए। वहीं देहात क्षेत्र में कई जगहों पर हल्की ओलावृष्टि भी हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई है। किसानों का कहना है कि अत्यधिक ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचेगा। रविवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो अभी मौसम एक दो दिन खराब रहने की आशंका है। सोमवार को भी बारिश हो सकती है। ठंड से बचने के लिये लोगों ने जगह-जगह अलाव जलाये। नगर निगम द्वारा भी शहर के मुख्य चौराहे व रास्तों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed