{"_id":"679f9a7bf3ba37dd860c2940","slug":"fake-factory-of-jk-cement-caught-in-lodha-aligarh-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: लोधा में जेके सीमेंट की नकली फैक्टरी पकड़ी, माल सीज, फैक्टरी संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: लोधा में जेके सीमेंट की नकली फैक्टरी पकड़ी, माल सीज, फैक्टरी संचालक गिरफ्तार
Sun, 02 Feb 2025 09:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 02 Feb 2025 09:47 PM IST
सार
जेके सीमेंट की लीगल टीम के लीडर ने बताया कि सूचना मिली थी कि अलीगढ़ में कोई नकली माल बनाकर बाजार में बेच रहा है। सूचना पर टीम ने जांच शुरू की। करीब छह माह तक चली खोजबीन के बाद लोधा क्षेत्र के गांव ताजपुर-रसूलपुर के पास के एक गोदाम को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन
गांव ताजपुर में नगली सीमेंट की फैक्टरी पकड़ी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में लोधा क्षेत्र के गांव ताजपुर-रसूलपुर के पास एक गोदाम में नकली जेके सीमेंट बनाने की फैक्टरी का खुलासा हुआ है। जेके सीमेंट की लीगल टीम ने पुलिस की मदद से फैक्टरी पर छापा मारा। मौके से संचालक को भी दबोच लिया। पुलिस ने कॉपीराइट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, माल सीज कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
जेके सीमेंट की लीगल टीम के लीडर इमरान अहमद लासर्स नेटवर्क कोहिनूर एन्कलेव सैदुल्लाजॉब नई दिल्ली ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अलीगढ़ में कोई नकली माल बनाकर बाजार में बेच रहा है। सूचना पर टीम ने जांच शुरू की। करीब छह माह तक चली खोजबीन के बाद लोधा क्षेत्र के गांव ताजपुर-रसूलपुर के पास के एक गोदाम को चिह्नित किया गया। यहां एक्सपायरी डेट के माल में राख मिलाकर सीमेंट तैयार किया जा रहा था। तैयार माल को नए प्रिंटेड पैकेटों में भरकर बाजार में बेचा जा रहा था।
विज्ञापन
सूचना सही पाए जाने पर दो दिन पहले टीम लोधा पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और जांच की गई। संचालक संदीप उपाध्याय निवासी आईटीआई रोड से जब दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका। मौके पर माल को पैकेटों में भरकर कांटे से तौलकर पैकिंग का काम जारी था। पुलिस की मदद से माल सीज कर सैंपल भरे गए। संदीप उपाध्याय को पकड़ कर माल सहित थाने लाया गया।
विज्ञापन
इमरान अहमद की तहरीर पर संदीप उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में बरामद माल को कंपनी के रेलवे रोड स्थित ऑफिस पर रखवाया गया। चूंकि मुकदमा कॉपीराइट की धारा में था, इसलिए आरोपी को नोटिस व जमानत पर छोड़ा गया। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार मामले में आगे की विवेचना में अन्य लोगों की भूमिका भी देखी जा रही है।