फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Factory Owner Shivakumar was also arrested

अलीगढ़ शराब कांडः फैक्टरी संचालक शिवकुमार भी धरा गया

Wed, 02 Jun 2021 01:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Factory Owner Shivakumar was also arrested
जहरीली शराब कांड में अवैध फैक्टरी का संचालक शिवकुमार भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। देर रात पुलिस की एक टीम उसे गैर जनपद से यहां लेकर पहुंच गई थी और पूछताछ भी शुरू कर दी गई है। बता दें कि वह हाथरस के सिकंदराराऊ से भी अवैध शराब फैक्टरी संचालन के मुकदमे में वांछित है और इस धंधे का पेशेवर है।
विज्ञापन

मूल रूप से हाथरस के हसायन के रहना वाला शिवकुमार अपने थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विषय में 50 हजार के इनामी अपराधी विपिन उर्फ ओमवीर यादव ने गिरफ्तारी के बाद यह जानकारी दी थी कि शिवकुमार यहां गाड़ी चलाने का काम करता था। उसकी जेल में उससे वर्ष 2018 में मुलाकात हुई। उसी ने उसे शराब फैक्टरी चलाने का आइडिया दिया। इसके बाद उन्होंने जेल से छूटकर यह धंधा शुरू कर दिया। धंधे में सभी लोग हिस्सेदार थे। मगर फैक्टरी संचालन का जिम्मा शिवकुमार का ही था। तभी से पुलिस उसे तलाश रही थी। मंगलवार देर शाम उसको पकड़ने में सफलता मिल गई। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि पूछताछ जारी है। उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पनैठी पर सीओ दफ्तर भी, नहीं लगी फैक्टरी की भनक
अकराबाद के पनैठी चौकी क्षेत्र के गांव अधौन में जो अवैध शराब फैक्टरी पकड़ी गई है। वह चौकी से कुछ ही दूरी पर है। चौकी पर ही दो माह से सीओ का भी दफ्तर चलता है। पुलिस महकमे में इसे लेकर सवाल खड़ा हो रहा है कि चौकी स्टाफ के साथ-साथ सीओ कार्यालय स्टाफ को भी फैक्टरी संचालन की जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed