फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Factory laborer beaten to death case filed against five

Aligarh News: कारखाना मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, पांच पर मुकदमा दर्ज

Tue, 14 Mar 2023 11:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 14 Mar 2023 11:10 PM IST
सार

परिवार में चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा चूहरपुर निवासी युवक मोहल्ले के कारखाने में काम करता था। परिवार का आरोप है कि उसको रात में कारखाने में बेरहमी से पीटा गया और फिर बाहर फेंक दिया गया। इससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Factory laborer beaten to death case filed against five
शव प्रतीकात्मक - फोटो : Social Media

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के चूहरपुर इलाके में सोमवार रात कारखाने में काम करने वाले मजदूर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगा है। इस मामले में परिवार ने पांच लोगों को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, कारखाना संचालक का आरोप है कि वह चोरी के इरादे से घुसा था और गिरने से उसकी मौत हुई है। पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


परिवार में चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा चूहरपुर निवासी 20 वर्षीय तरुण पुत्र विनोद कुमार मोहल्ले में एक कारखाने में काम करता था। परिवार का आरोप है कि उसको रात में कारखाने में बेरहमी से पीटा गया और फिर बाहर फेंक दिया गया। इससे उसकी मौत हो गई। सुबह परिवार को जब खबर लगी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इधर, इस मामले में परिवार ने राज, मुनेश, गौरव, गुरु उर्फ शिवम, नवीन व दो अज्ञात पर आरोप लगाते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


इधर, मामले में कारखाना संचालक का कहना है कि वह चोरी के इरादे से घुसा था। छत पर देखा गया और शोर मचाया तो वह नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाकी दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है। इलाके के सीसीटीवी आदि देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed