फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Factionalism came to the fore regarding the teachers' conference to be held in the exhibition

अलीगढ़ः नुमाइश में होने वाले शिक्षक सम्मेलन को लेकर सामने आयी गुटबाजी

Thu, 16 Dec 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Factionalism came to the fore regarding the teachers' conference to be held in the exhibition
राजकीय कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में कृष्णांजलि नाट्यशाला में 30 दिसंबर को होने वाले जूनियर हाईस्कूल शिक्षक सम्मेलन को लेकर शिक्षक संघ की गुटबाजी सामने आई है। आयोजन के लिए शिक्षकों के दोनों ही गुटों ने अलग-अलग आवेदन किए हैं। शिक्षक सम्मेलन के लिए उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ) के जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा व उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अहमद ने सम्मलेन के लिए अलग-अलग आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

इसी मामले में मोहम्मद अहमद ने छह दिसंबर को प्रार्थना पत्र देकर संघ का विवाद हाईकोर्ट में विचाराधीन होने की जानकारी दी गई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ का जिलाध्यक्ष कौन है ? इस बारे में नुमाइश प्रभारी व सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने बीएसए को स्थिति साफ करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए सत्येंद्र कुमार ने बताया कि दोनों ही गुटों को अपने-अपने साक्ष्यों व दस्तावेजों के साथ गुरुवार सुबह 10 बजे अपने कार्यालय में तलब किया गया है। ताकि प्रकरण में वस्तुस्थिति से सिटी मजिस्ट्रेट को अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed