फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   faces of meritorious students blossomed after receiving tablets and citations

Aligarh News: टैबलेट और प्रशस्ति पत्र पाकर खिले मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे, 22 टॉपर्स का हुआ सम्मान

Wed, 14 Jun 2023 05:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 14 Jun 2023 05:37 PM IST
सार

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 छात्र-छात्राओं को प्रतीकात्मक रूप से सम्मानित किया। प्रदेश में विभिन्न बोर्डों की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 1745 छात्र-छात्राओं टैबलेट प्रदान किये गये। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण भी किया गया। सम्मान समारोह में अमर उजाला ने भी मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया।

विज्ञापन
faces of meritorious students blossomed after receiving tablets and citations
सम्मान पाने के बाद मेधावी छात्र-छात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीएम इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधियों ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 10-10 छात्र-छात्राओं को टैबलेट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 छात्र-छात्राओं को प्रतीकात्मक रूप से सम्मानित किया। प्रदेश में विभिन्न बोर्डों की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 1745 छात्र-छात्राओं टैबलेट प्रदान किये गये। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण भी किया गया। सम्मान समारोह में अमर उजाला फाउंडेशन ने भी मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया।

विज्ञापन


मेधावी छात्रा को सम्मानित करते हुए
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि कायाकल्प योजना के माध्यम से विद्यालयों में जनसुविधाओं समेत स्मार्ट क्लास, फर्नीचर आदि पर बेहतर कार्य किया गया है। एमएलसी डा0 मानवेन्द्र प्रताप ने कहा कि मण्डल में अभ्युदय कोचिंग के सफल संचालन के बाद प्रत्येक जनपद में अभ्युदय कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है। विधायक इगलास राजकुमार सहयोगी ने विद्यार्थियों से आव्हान किया कि वह तकनीक का सदुपयोग कर ज्ञानार्जन करें।  विधायक शहर मुक्ता संजीव राजा ने अभिभावकों से कहा कि नकल कराने वालों का सामाजिक बहिष्कार करें। डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि शिखर पर पहुंचना कठिन है लेकिन शिखर पर पहुंचने के बाद उसको बनाए रखना उससे भी कठिन है। कड़ी मेहनत व निरंतर अभ्यास से विद्यार्थी सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में स्थान पाने वालों को मिला यह
जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश में स्थान पाने पर इंटरमीडिएट की रितु शर्मा श्री विष्णु दत्त शर्मा इंटर कालेज इगलास एवं अजय कुमार आदर्श बाबू इंटर कॉलेज कमंडलपुर को टैबलेट, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और 1-1 लाख रूपये की धनराशि उनके खाते में भेजी गयी। 


ये विद्यार्थी हुए सम्मानित
इंटरमीडिएट की रितु शर्मा श्री विष्णु दत्त शर्मा इंटर कालेज इगलास, अजय कुमार आदर्श बाबू इंटर कॉलेज कमंडलपुर, उज्ज्वल कुमार श्रीमती विद्यावती इंटर कॉलेज पलसेड़ा, खुशी चौधरी खुशी पब्लिक इंटर कॉलेज पिसावा, चेतना सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आगरा रोड, गौरव कुमार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज जट्टारी, काजल चौधरी श्री विष्णु दत्त शर्मा इंटर कॉलेज इगलास, रोहित शर्मा श्रीमती विद्यावती इंटर कॉलेज पलसेडा, मोना श्री विष्णु दत्त शर्मा इंटर कॉलेज अलीगढ़, कार्तिक सिंह बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज, शिवानी विक्रम सेवा सदन इंटर कॉलेज पिसावा ।
हाईस्कूल के प्रगति चौधरी शिवदान सिंह इंटर कॉलेज इगलास, रोहित यादव आदर्श ज्ञानदीप इंटर कॉलेज डोरी नगर, प्राची के एंड एस आर एम वी इंटर कॉलेज अतरौली, कृति वार्ष्णेय आदर्श ज्ञानदीप इंटर कॉलेज डोरी नगर, रोहित कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अतरौली, सत्यम सोना चौधरी चरण सिंह स्मारक इंटर कॉलेज,लोकेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अतरौली, लक्ष्मी एस एफ डी हाईस्कूल तकीपुर, अंशिका सिंह ब्रह्म समाज इंटर कॉलेज ख्यामई, अरुण गोस्वामी बाबूलाल जैन इंटर कालेज, जतिन कुमार खुशी पब्लिक इंटर कालेज पिसावा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed