{"_id":"6422dd4a0a6ffa30cf02b1a5","slug":"extended-last-date-for-new-admission-and-re-registration-of-ignou-till-march-31-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"IGNOU: नये दाखिले और पुनः पंजीकरण की एक, दो नहीं पांचवी बार बढ़ी अंतिम तिथि, 31 मार्च तक भर सकते हैं फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IGNOU: नये दाखिले और पुनः पंजीकरण की एक, दो नहीं पांचवी बार बढ़ी अंतिम तिथि, 31 मार्च तक भर सकते हैं फॉर्म
Tue, 28 Mar 2023 05:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 28 Mar 2023 05:58 PM IST
सार
इग्नू में फॉर्म भरने की अंतिम तिथि सबसे पहले 31 जनवरी रखी गई थी। उसके बाद अंतिम तिथि 20 फरवरी, फिर 28 फरवरी, फिर 20 मार्च, फिर 27 मार्च और अब पांचवी बार 31 मार्च कर दी गई है।
विज्ञापन
इग्नू लोगो
- फोटो : logo
विस्तार
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के जनवरी 2023 सत्र में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा आदिक कार्यक्रमों में नए दाखिले और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि एक, दो, तीन नहीं पांचवी बार बढ़ा दी गई है, अब 31 मार्च तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन
जनवरी 2023 सत्र के लिए इग्नू में फॉर्म भरने की अंतिम तिथि सबसे पहले 31 जनवरी रखी गई थी। उसके बाद अंतिम तिथि 20 फरवरी, फिर 28 फरवरी, फिर 20 मार्च, फिर 27 मार्च और अब पांचवी बार 31 मार्च कर दी गई है। इग्नू के इतिहास में शायद यह पहली बार होगा कि किसी सत्र के एडमिशन के लिए इतनी बार अंतिम तिथि बढ़ाई गई हो।
विज्ञापन
अलीगढ़ के इग्नू क्षेत्रीय निदेशक डॉ सफदरे आज़म ने बताया कि विद्यार्थी घर बैठे इग्नू में ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से दाखिला एवं पुनः पंजीकरण कर सकते हैं जिसके लिए इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर दिए गये लिंक से अपनी सुविधानुसार डेबिटकार्ड, क्रेडिटकार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से अपनी फीस जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन