फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Exporter only son dies after falling in well there is chaos in family

अलीगढ़: एक्सपोर्टर के इकलौते बेटे की कुएं में गिरने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 09 Sep 2021 09:04 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 09 Sep 2021 09:04 PM IST
सार

संचित ने परिवार को जानकारी दी है कि खाना खाने के बाद अनमोल हाथ धोने के मकसद से घर के पीछे चला गया। कुछ दूरी पर संचित भी खड़े थे और वहां बारिश होने के कारण अचानक अनमोल का पैर फिसल गया और कुछ ही दूरी पर सीधे कुएं में गिर पड़ा। तेज धमाके की आवाज होने पर संचित व अन्य सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन
Exporter only son dies after falling in well there is chaos in family
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के प्रमुख एक्सपोर्टर व नेपाल एक्सपोर्ट एसोसिएशन के सचिव राकेश अग्रवाल के इकलौते बेटे अनमोल (26) की गुजरात के राजकोट में कुएं में गिरने से मौत हो गई। बुधवार देर रात हुई दुर्घटना की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। शव लेने परिजन गुजरात रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शव गुरुवार शाम शव अलीगढ़ लाया जा रहा है, शुक्रवार दोपहर तक पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन


ज्ञान सरोवर कालोनी निवासी प्रमुख व्यापारी व भाजपा नेता सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस के छह भाइयों में सबसे बड़े राकेश अग्रवाल का डोर फिटिंग उत्पाद का एक्सपोर्ट का कारोबार है। वे ज्ञान सरोवर स्थित घर से ही कारोबार संचालित करते हैं। उनके साथ उनके इकलौते बेटे अनमोल भी कारोबार में हाथ बंटाते थे। 6 सितंबर को अनमोल अपने चचेरे भाई संचित अग्रवाल संग कारोबारी सिललिसे में राजकोट गए थे। वहां वे एक होटल में रुके हुए थे।
विज्ञापन


बुधवार को राजकोट में साप्ताहिक बंदी रहती है। इसलिए वे राजकोट के ही अपने व्यापारी मित्र के साथ सोमनाथ दर्शन के लिए चले गए। वहां से शाम को वापसी के समय व्यापारी ने कहा कि उसका गांव रास्ते में है। वहां रुककर खाना खाकर ही राजकोट चलेंगे। इस पर अनमोल व संचित राजी हो गए और व्यापारी के गांव बोरिया में खाना खाने रुक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचित ने परिवार को जानकारी दी है कि खाना खाने के बाद अनमोल हाथ धोने के मकसद से घर के पीछे चला गया। कुछ दूरी पर संचित भी खड़े थे और वहां बारिश होने के कारण अचानक अनमोल का पैर फिसल गया और कुछ ही दूरी पर सीधे कुएं में गिर पड़ा। तेज धमाके की आवाज होने पर संचित व अन्य सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन खबर पर इलाका पुलिस के साथ-साथ फायर सर्विस व एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। तमाम प्रयास के बाद चारपाई आदि लगाकर रात करीब दो बजे अनमोल की लाश कुएं से निकाली गई।


सूचना मिलते ही संचित के पिता संदीप व दूसरे चाचा नवनीत राजकोट के लिए रवाना हो गए। व्यापारी नेता सौरभ सिक्ससंस के अनुसार गुरुवार को वहां पोस्टमार्टम आदि की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम छह बजे सड़क मार्ग से शव को अलीगढ़ लाया जा रहा है। शव शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक यहां पहुंचने की उम्मीद है। इधर, इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अनमोल अपने पिता के इकलौते बेटे थे। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। सबसे बुरा हाल माता-पिता का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed