फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Explosion in ruined building in Madar Gate

मदार गेट में खंडहरनुमा इमारत में धमाका, दहशत

Wed, 07 Jul 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Explosion in ruined building in Madar Gate
शहर के व्यस्त और घनी आबादी वाले क्षेत्र मदार गेट में मंगलवार शाम को खंडहरनुमा इमारत में तेज धमाका होने से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम, फायर ब्रिगेड, खुफिया और कई थानों का पुलिस बल पहुंच गया। मौके से साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया किसी ने कूड़े में विस्फोटक पदार्थ फेंक दिया होगा, जिसके चलते तेज धमाका हुआ है। वहीं, शहर विधायक संजीव राजा और एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत भी मौके पर पहुंच गए। विधायक ने कहा कि इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मदार गेट में नवाब साहब खेरूवाला का एक खंडहरनुमा भवन है। पुलिस के मुताबिक 6 महीने पहले तक यहां पर भट्टी चलती थी। इस भट्टी में बूरा बताशा बनाने का काम होता था। मंगलवार को शाम करीब 4:30 बजे बाजार में सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी तेज धमाके की आवाज ने इलाके में दहशत पैदा कर दी। लोग इसलिए भी भयभीत हो गए कि इसी तरह के धमाके कुछ महीने पहले देहली गेट क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान में हुए थे। जिसमें बड़ी जन और धन हानि हुई थी। इसी बात की आशंका के चलते अफरातफरी में लोग इधर-उधर भागने लगे। इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम और इलाका पुलिस को दी गई। आनन फानन में कई थानों का पुलिस बल और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। पूरे क्षेत्र को बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया। मौके पर डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। चप्पे-चप्पे की सघन जांच की गई। लेकिन घटनास्थल पर अन्य कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। इस बीच फोरेंसिक विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर विस्फोट के बचे अवशेषों को इकट्ठा किया और जांच के लिए भेजने का काम शुरू किया। जब इलाके के लोगों को यह भरोसा हो गया कि वीरान भवन में कोई अन्य विस्फोटक नहीं है तो वहां पर आवाजाही सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

एक खंडहरनुमा भवन के खाली हिस्से में पुरानी भट्टी में धमाका होने का मामला प्रकाश में आया है। धमाका कैसे हुआ है? इस बात की जांच की जा रही है
- धीरेंद्र मोहन शर्मा, इंस्पेक्टर, कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed