फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Expired burn spray in Harduagang CHC

हरदुआगंज सीएचसी में मिला एक्सपायर्ड बर्न-स्प्रे

Sun, 23 Aug 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Sun, 23 Aug 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी हरदुआगंज के निरीक्षण में प्रमुख सचिव समाज कल्याण को एक्सपायरी डेट का बर्न स्प्रे मिला तो एंबुलेंस भी बदहाल होने के साथ पंचर मिली। यही नहीं आशाओं की संख्या भी कम मिली। इससे गुस्साए प्रमुख सचिव ने निष्क्रिय आशाओं को सक्रिय करने अथवा बर्खास्त किये जाने के आदेश किए।
विज्ञापन


इस मौके पर आशा एवं स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल प्रशासन पर प्रसव के लिये आने वाली महिलाओं के प्रति लापरवाह रवैए की जांच के आदेश भी दिए। उन्होंने रामघाट रोड पर निर्माणाधीन वाणिज्य कर कार्यालय एवं क्षेरत मेेडिकल कालेज का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

हरदुआगंज सीएचसी में मोरथल निवासी कमरुद्दीन ने शिकायत की कि जब वह अपनी गर्भवती पुत्रवधू को प्रसव के लिए सीएचसी लाया तो कर्मचारियों ने बगैर रिकार्ड में दर्ज किए उसे अन्यंत्र ले जाने की सलाह दे डाली। जबकि उसके काफी ब्लीडिंग हो रही थी। प्रमुख सचिव ने मामले की जांच कराने के आदेश किए। एक आशा ने भी शिकायत की कि प्रसव के लिए जब महिलाओं को सीएचसी लाया जाता है तो पैसे की मांग की जाती है, उसके बिना भर्ती तक नहीं किया जाता। निरीक्षण में सचिव को बाथरूम में सीलन मिली। उन्होंने समाजवादी पेंशन की डाटा एंट्री रिपोर्ट 31 अगस्त तक शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने औषधि भंडार गृह, औषधि वितरण कक्ष, एमओआईसी कक्ष भी देखा। इसके बाद वाणिज्य कर भवन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण में बजट की कमी की समस्या पर उन्होंने उपायुक्त वाणिज्य कर को निर्देशित किया गया कि शासन से धनावंटन का प्रयास करें। होम्योपैथिक मेडिकल कालेज के निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने खाली पडे़ स्थानों पर पौधारोपण करने तथा उबड़-खाबड़ पड़ी भूमि की लैंड स्कैपिंग करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिये। अधिशासी अभियंता जल निगत सीएंडडीएस द्वारा बताया गया कि कार्ययोजना में परिसर में औषधीय गार्डन बनाये जाने का प्राविधान है। प्रमुख सचिव द्वारा परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। प्रभागीय वन निदेशक के कार्यालय के निरीक्षण में प्रमुख सचिव ने डीएफओ को जनपद के खाली पड़ी भूमि पर पौधे लगाने तथा होम्योपैथिक मेडिकल कालेज तथा महामाया इन्फो पालीटेक्निक परिसर में वृहद पौधारोपण कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान सीडीओ धीरेंद्र सिंह सचान समेत अन्य अफसर मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed