{"_id":"677d56d1f6ef58eeff0966df","slug":"exhibition-start-in-atrauli-from-15th-january-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Atrauli Exhibition: 15 जनवरी से शुरू होगी अतरौली में नुमाइश, झूला-दुकानें लगना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Atrauli Exhibition: 15 जनवरी से शुरू होगी अतरौली में नुमाइश, झूला-दुकानें लगना शुरू
Tue, 07 Jan 2025 10:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 07 Jan 2025 10:01 PM IST
सार
अतरौली की नुमाइश के लिए मौत का कुआं, ब्रेक डांस, डबल पोल का सर्कस, हलुआ-पराठा आदि के दुकानदारों ने अपने लिए आवंटित जगह पर दुकानों को सजाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
नुमाइश
- फोटो : अलीगढ़ महोत्सव आधिकारिक वेबसाइट
विस्तार
अलीगढ़ की नुमाइश से पहले अतरौली में नुमाइश लगेगी। 15 जनवरी से एक महीने तक अतरौली में नुमाइश लगेगी। नुमाइश के लिए झूला, दुकाने लगना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
अतरौली नगर पालिका की ओर से क्षेत्रीय लोगों के मनोरंजन के लिए 15 जनवरी से नुमाइश का आयोजन किया जाएगा। केएमवी इंटर काॅलेज के सामने मैदान में नुमाइश के लिए दुकानदार पहुंचने लगे हैं। नुमाइश की शुरुआत की तैयारी कराते हुए निमंत्रण पत्र भी छप गए हैं। नगर पालिका परिषद की ओर से भी नुमाइश में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
मौत का कुआं, ब्रेक डांस, डबल पोल का सर्कस, हलुआ-पराठा आदि के दुकानदारों ने अपने लिए आवंटित जगह पर दुकानों को सजाने का काम शुरू कर दिया है। नगर पालिका के कर प्रभारी शैलेश शर्मा ने बताया कि 15 जनवरी को नुमाइश की शुरुआत की पूरी तैयारी है। यह एक माह तक चलेगी।
विज्ञापन