फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   excise department seized wine during checking.

आबकारी विभाग ने शराब पकड़ी

Sun, 25 Aug 2019 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
excise department seized wine during checking.
शराब तस्करों के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान जारी है। शनिवार को टीम ने हामिदपुर पलवल मार्ग पर चेकिंग के दौरान महेंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप गाड़ी से करीब 11 लाख रुपये की 140 पेटी हरियाणा निर्मित जुबली रेयर ब्रांड व्हिस्की पकड़ी। यह शराब अवैध रूप से फरीदाबाद से कानपुर जा रही थी। इस मामले में गाड़ी मालिक एवं चालक के खिलाफ टप्पल थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इधर गत दिवस लेखराज सिटी जीटी रोड पर चेकिंग के दौरान 750 पेटी अरुणाचल निर्मित शराब के साथ गिरफ्तार चालक को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आबकारी टीम ने शनिवार को हामिदपुर पलवल मार्ग पर चेकिंग के दौरान महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप संख्या एचआर47 डी-5217 को रोका गया। चेकिंग के दौरान गाड़ी में रखी 140 पेटी हरियाणा निर्मित जुबली रेयर ब्रांड की व्हिस्की बरामद हुई। गाड़ी चालक मेवात हरियाणा निवासी चालक अरशद पुत्र सुलेमान के पास माल से संबंधित कागज नहीं मिले तो उसे हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि यह माल वह फरीदाबाद से कानपुर ले जा रहा था। जिला आबकारी अधिकारी धीरज ने बताया कि गाड़ी मालिक रेवाड़ी हरियाणा निवासी हुकुम सिंह पुत्र महेंदर व गाड़ी चालक के खिलाफ टप्पल थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि गत दिविस लेखराज सिटी जीटी रोड के पास चेकिंग में 750 पेटी अरुणाचल प्रदेश की शराब के साथ गिरफ्तार गाड़ी चालक जग्गा पुत्र श्री हाकम सिंह निवासी रावतसर थाना रावतसर जनपद हनुमानगढ़ राजस्थान को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में चालक व गाड़ी स्वामी के खिलाफ सासनीगेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। टीम में आबकारी निरीक्षक विचित्र कुमार, मुकेश कुमार, जगदंबिका प्रसाद, धम्मदीप सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, सतेंद्र कुमार, नौनिहाल सिंह, अंजेश शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed