{"_id":"60b299508ebc3e018e587aaf","slug":"examination-of-59-765-high-school-students-canceled-city-office-news-ali26422490","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल के 59,765 विद्यार्थियों की परीक्षा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल के 59,765 विद्यार्थियों की परीक्षा निरस्त
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल की परीक्षा निरस्त हो गई। जिले से 59,765 विद्यार्थियों को परीक्षा देनी थी। अब वह अगली कक्षा में प्रोन्नत होंगे। वहीं, विद्यार्थियों का कहना है कि परीक्षा निरस्त होने से मेहनत का आंकलन कैसे होगा।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 165 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। शासन ने हाईस्कूल की परीक्षा निरस्त कर दी है। हालांकि, इंटर की परीक्षा जुलाई में होने का अनुमान है। हाईस्कूल की परीक्षा निरस्त होने से 21,418 छात्राएं व 38,347 छात्रों को अब परीक्षा नहीं देनी होगी। वहीं, कक्षा 6,7,8,9 व 11 के विद्यार्थी प्रोन्नत होंगे। कक्षा 9 में 61,207 व कक्षा 11 में 47,566 विद्यार्थी भी अगली कक्षा में प्रोन्नत होंगे। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि शासन स्तर से जैसा आदेश आएगा, उसी अनुसार पालन किया जाएगा।
विद्यार्थियों के बोल
परीक्षा निरस्त हो गई, जिसका फर्क परिश्रमी विद्यार्थियों पर पड़ेगा। ऐसे में उनकी मेहनत का आंकलन कैसे होगा।
-आयुष कुमार सिंह, कक्षा-10, बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज
प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों के हित में फैसला लिया, जो बेहतर है। कोरोना काल में सही ढंग से पढ़ाई नहीं हो सकी थी।
-रानी, कक्षा-10, किसान जनता सहशिक्षा इंटर कॉलेज दूधमा, अतरौली