फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   EVM will remain under the shadow of CCTV-Para Military Force

EVM: सीसीटीवी-पैरा मिलिट्री फोर्स के साए में रहेंगी ईवीएम, स्ट्रांग रूम में रहेगी त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

Sun, 28 Apr 2024 01:35 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 28 Apr 2024 01:35 AM IST
सार

ईवीएम की सुरक्षा सीसीटीवी व पैरा मिलिट्री फोर्स के साए में हो रही है। यहां त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिसमें बैरिकेडिंग, फायर सेफ्टी और सुरक्षा जवानों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
EVM will remain under the shadow of CCTV-Para Military Force
धनीपुर मंडी में ईवीएम की सुरक्षा करते सुरक्षाकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र का मतदान 26 अप्रैल को सम्पन्न हो गया है। धनीपुर मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में ईवीएम को सुरक्षित रखवा दिया गया है। ईवीएम की सुरक्षा सीसीटीवी व पैरा मिलिट्री फोर्स के साए में हो रही है। यहां त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिसमें बैरिकेडिंग, फायर सेफ्टी और सुरक्षा जवानों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सुरक्षा बलों की क्रमवार ड्यूटी लगाई गई है। स्ट्रांग रूम की ओर किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है। 

विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन पंकज कुमार ने बताया कि ईवीएम की चक्रवार सुरक्षा व्यवस्था के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सुरक्षा बलों की ड्यूटी लगा दी गई है। पहली पाली में सुबह छह से दोपहर दो बजे तक, दूसरी पाली में दोपहर दो से रात 10 बजे तक व तीसरी पाली में रात 10 से सुबह छह बजे तक सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। यह क्रम मतगणना संपन्न होने तक बना रहेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राजनीतिक दल व उनके कार्यकर्ता सीसीटीवी के कंट्रोल रूम तक आ जा सकेंगे। वहीं से ईवीएम सुरक्षा पर नजर रख सकेंगे। उनके लिए अलग से शिविर बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed