{"_id":"6a345c0f1e54317a0f03565c","slug":"every-stone-on-the-road-rises-up-to-tell-the-tale-of-its-wretched-state-aligarh-news-c-2-ali1011-1000000-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सड़क का हर पत्थर उठकर,, बदहाली की दांंस्ता सुना रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सड़क का हर पत्थर उठकर,, बदहाली की दांंस्ता सुना रहा
विज्ञापन
गांव गालिबपुर में पत्थर से निर्मित सड़क पर उखड़ते पत्थर। संवाद
- फोटो : samvad
गंगीरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत गालिबपुर में पत्थर से बनी सड़क बदहाल हो गई है। पाइप लाइन बिछाने के बाद लगभग ढाई सौ मीटर लंबी यह सड़क अब गहरे गड्ढों में बदल चुकी है, रास्ते में आड़े-तिरछे खड़े होकर सवाल खड़े करता नजर आता है।
गालिबपुर के इस मार्ग से गुजरना राहगीरों के लिए जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, बीते दिनों जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी। इसकी उचित मरम्मत नहीं कराई गई। इससे मार्ग और अधिक क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों और आड़े-तिरछे हुए पत्थरों से आए दिन बाइक सवार और छोटे बच्चे गिरकर चोटिल होते हैं। बरसात में गड्ढों में पानी भरने से सड़क जलमग्न हो जाती है। वाहनों से उछलकर गंदा पानी राहगीरों और आसपास के लोगों पर पड़ता है। इससे उन्हें भारी परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों से सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की जा रही है। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
राहगीरों का दर्द
सड़क की हालत बेहद खराब है। आए दिन वाहन चालक गड्ढों में फंसकर गिर जाते हैं। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या बनी हुई है। - मोहर सिंह राजपूत
जल जीवन मिशन की पाइपलाइन के बाद पत्थर उखड़ कर खड़े हो गए हैं। प्रशासन को तत्काल आरसीसी सड़क का निर्माण कराना चाहिए। इससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी।- विकास यादव ।
विज्ञापन
बारिश में गड्ढों में पानी भरने से वाहन गुजरने पर लोगों पर छींटे पड़ते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर पत्थर की सड़क हटाकर आरसीसी सड़क बनाई जाए।- प्रेम सिंह राजपूत