फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   even nirbhaya advocate seema kushwaha could not go to Hathras victim village

हाथरसः निर्भया की अधिवक्ता सीमा कुशवाहा भी नहीं जा सकीं बिटिया के गांव, पुलिस से हुई नोकझोंक

Thu, 01 Oct 2020 09:23 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 01 Oct 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
even nirbhaya advocate seema kushwaha could not go to Hathras victim village
पीड़िता के गांव जाने वालों को खड़ेती पुलिस - फोटो : amar ujala

बहुचर्चित निर्भया कांड की अधिवक्ता सीमा कुशवाहा भी गुरुवार को चंदपा आईं। वह भी बिटिया के गांव जाना चाहती थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी नहीं जाने दिया और एसआईटी जांच का हवाला दिया। इस दौरान उनकी पुलिस कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। वह लौटकर थाने आ गईं। उनकी डीएम, एसपी से काफी देर तक बातचीत हुई और उन्होंने यह भी कहा कि वह पीड़ित परिवार से मिलना चाहती हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने उन्हें गांव नहीं जाने दिया।

विज्ञापन


इस मौके पर अधिवक्ता सीमा कुशवाहा ने कहा कि कानून व्यवस्था फेल हुई है तो इसकी जिम्मेदार पुलिस है। पुलिस अपराधियों को नहीं रोक पा रही है। पीड़ितों को न्याय नहीं दिला पा रही। मेरी विवेचना अधिकारी सीओ से बातचीत हुई है। पीड़िता के भाई से भी बातचीत हुई है। जो बेटी बोल और लिख नहीं सकती थी, उसका मेडिकल कराना चाहिए था। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गलत तरीके से बिटिया का अंतिम संस्कार किया गया। परिवार की सहमति नहीं ली गई। महिलाएं इस देश में सुरक्षित नहीं हैं। इस देश में अभी कानून मजबूत नहीं है। कोई भी कही भी सुरक्षित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed