{"_id":"681522834a7937cfe90df83b","slug":"even-after-32-days-5000-children-do-not-have-books-aligarh-news-c-116-1-sali1010-102905-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे हो रही पढ़ाई: 32 दिन हो गए कक्षाएं शुरू हुए, 5000 बच्चों के पास नहीं हैं किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे हो रही पढ़ाई: 32 दिन हो गए कक्षाएं शुरू हुए, 5000 बच्चों के पास नहीं हैं किताबें
Sat, 03 May 2025 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 03 May 2025 01:22 AM IST
सार
इगलास ब्लॉक में बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक स्तर के 142 स्कूल संचालित हैं। इनके साथ ही सहायता प्राप्त संबद्ध प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें पहली से तीसरी कक्षा तक में पढ़ने वाले पांच हजार विद्यार्थियों को किताबें नहीं मिली हैं।
विज्ञापन
किताबें
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में कक्षाएं शुरू के 32 दिन बाद भी पहली से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों को किताबें नहीं मिली हैं। इससे करीब 5000 हजार विद्यार्थियों की पढ़ाई की औपचारिकता ही चल रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही विद्यार्थियों को किताबें मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
इगलास ब्लॉक में बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक स्तर के 142 स्कूल संचालित हैं। इनके साथ ही सहायता प्राप्त संबद्ध प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें पहली से तीसरी कक्षा तक में पढ़ने वाले पांच हजार विद्यार्थियों को किताबें नहीं मिली हैं।
विज्ञापन
विजय विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देंवेंद्र कुमार सिंह, श्रीलाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार और जनता इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य लालजी मिश्रा ने बताया कि विभाग से अभी नई किताबें नहीं मिली हैं। सत्र संचालन नियमित चलना है, इसलिए पुरानी किताबों का सहारा लेकर शिक्षक पहली से तीसरी कक्षा तक में विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं, ताकि किताबों की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही किताबें आ जाएंगी। मिलते ही सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्यों को सूचित कर किताबों का वितरण कराया जाएगा।-लाल बाबू द्विवेदी, खंड शिक्षाधिकारी।