{"_id":"67d9b5f1595578458b0155e8","slug":"evaluation-of-up-board-answer-sheets-in-aligarh-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: आज से चार केंद्रों पर होगा कॉपियों का मूल्यांकन, काली पट्टी बांधकर कॉपी जांचेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: आज से चार केंद्रों पर होगा कॉपियों का मूल्यांकन, काली पट्टी बांधकर कॉपी जांचेंगे शिक्षक
Wed, 19 Mar 2025 04:35 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 19 Mar 2025 04:35 AM IST
सार
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने वाले शिक्षक काली पट्टी बांध कर काम करेंगे। 19 मार्च को श्री महेश्वर इंटर कॉलेज, 20 को रघुवीर सहाय इंटर काॅलेज, 21 को एसएमबी इंटर कॉलेज व 22 को नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ जिले में यूपी बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन चार केंद्रों पर होगा। केंद्रों पर कॉपियां आ गई हैं। श्री महेश्वर इंटर कॉलेज में 573, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में 714, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज में 758 और एसएमबी इंटर कॉलेज में 683 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन करेंगे शिक्षक
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने वाले शिक्षक काली पट्टी बांध कर काम करेंगे। पूर्व एमएलसी जगवीर किशोर जैन ने बताया कि 19 मार्च से मूल्यांकन शुरू हो रहा है। प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी व ध्रुव कुमार त्रिपाठी के आह्वान पर सभी शिक्षक अपनी बाजू पर काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन करेंगे।
विज्ञापन
19 मार्च को श्री महेश्वर इंटर कॉलेज, 20 को रघुवीर सहाय इंटर काॅलेज, 21 को एसएमबी इंटर कॉलेज व 22 को नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन होगा। इस अवसर पर मुकेश कुमार शर्मा, महेश कुमार, ऋषींद्र कुमार सिंह, हुकुम सिंह, अजय कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन