फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Euphoria 's sound speed at the time in the world of forgotten

यूफोरिया के सुरों की दुनिया में वक्त भी रफ्तार भूला

Sat, 06 Feb 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Sat, 06 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Euphoria 's sound speed at the time in the world of forgotten
90 के दशक में, जिस वक्त भारतीय संगीत, जो फिल्मों पर आश्रित था, उसका वर्चस्व तोड़ते हुए देश में बैंड का चलन डॉ. पलाश सेन के बैंड यूफोरिया के साथ शुरू किया था। करीब 20 साल बाद ही डॉ. पलाश में वैसी ही ऊर्जा है। शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी का कोहिनूर मंच डॉ. पलाश  सेन की ऐतिहासिक प्रस्तुति का गवाह बना।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरूआत में ही पलाश सेन ने सुनने वालों को वहां पहुंचाया, जहां से उन्होंने अपनी गायिकी की शुरूआत की थी। यूफोरिया बैंड का पहला एलबम यूफोरिया का वह गीत जो काशी की गलियों में ही फिल्माया गया था। ‘आगे जाने राम क्या होगा’ गीत के साथ उन्होंने संकेत दे दिए कि कोहिनूूर पर सुरों की महफिल बेहद शानदार सजने वाली है।
विज्ञापन


इसके बाद यूफोरिया बैंड ने भारतीय फिल्मों के गीतों को अपनी फ्यूजन शैली में प्रस्तुत किया तो दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। यहां तक कि युवतियां और महिलाएं भी स्वयं को न रोक सकीं। कुछ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आए बच्चे भी पलाश के सुरों पर थिरक उठे। गायिकी के साथ पलाश के हाथों की जुंबिश और पैरों की थिरकन ने मंच पर और भी आकर्षण पैदा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पलाश ने माई री जब पेश किया तो पंडाल में माहौल सूफियाना हो गया। लेकिन इसके तुरंत बाद पलाश ने बदतमीज दिल, वदतमीज दिल माने न, गुल्कक को फोडें, अपनी तो पाठशाला मस्ती की  पाठशाला, क्या मुझे प्यार है, जैसे गीतों को अपने ही अंदाज में पेश किया तो श्रोता दीवाने हो गए। पलाश ने अपनी गायिकी में बेस्टर्न रिदम का प्रयोग किया तो सुरों को बेहद शास्त्रीय अंदाज में संवारा।


आत्मा की गहराई से खींचा गया अलाप सुनने वालों के दिल में उतर गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन सीडीओ धीरेंद्र सिंह सचान और एडीएम सिटी अवधेश कुमार तिवारी ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गौतम आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed