{"_id":"6428765a582e0247aa069725","slug":"etah-woman-injured-in-accident-dies-aligarh-news-c-2-ali1009-82255-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दुर्घटना में जख्मी एटा की महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दुर्घटना में जख्मी एटा की महिला की मौत
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र में रामघाट रोड पर सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई एटा की महिला की शनिवार को मौत हो गई। वह पति के साथ बाइक पर बेलौन माता मंदिर में दर्शन कर लौट रही थी, तभी किसी वाहन की चपेट में आने से जख्मी हुई थी। दंपती की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी।
मूल रूप से एटा के आंबेडकर नगर कालोनी निवासी अनिल कुमार अपनी पत्नी 25 वर्षीय सारिका संग 24 मार्च को बाइक से बेलौन माता के दर्शन करने गए थे। वहां से लौटते समय दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई थी। तभी से उसका क्वार्सी क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में उपचार चल रहा था। शनिवार तड़के महिला को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद क्वार्सी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिवार को सौंप दिया। परिजन शव एटा साथ ले गए।