फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Etah couple arrested for murder of Etawah youth

Aligarh News: इटावा के युवक की हत्या में एटा का दंपती गिरफ्तार

Fri, 29 Aug 2025 02:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Etah couple arrested for murder of Etawah youth
पुलिस ने बृहस्पतिवार को एटा के दंपती को गिरफ्तार कर 26 दिन पहले गांव लालपुर नगला बंजारा में हुई इटावा निवासी अशोक कुमार की हत्या की घटना का खुलासा किया है। प्रेम संबंधों के शक में उनकी हत्या की गई थी और घटना के बाद गिरफ्तार आरोपियों ने उसके खाते में वेतन के 13 हजार रुपये भी अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए थे।
विज्ञापन


गत दो अगस्त की दोपहर थाना गभाना क्षेत्र के गांव लालपुर नगला बंजारा में धान के खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। पुलिस ने बताया कि शव इटावा फ्रेंडस कॉलोनी अड्डा टीला निवासी अशोक का था। वह गौतमबुद्धनगर में बीटा दो में रहते थे और वहीं मारुति कंपनी में नौकरी करते थे। उनके मोबाइल की अंतिम लोकेशन एटा के थाना निधौली कलां क्षेत्र में मिली थी, इसके बाद उनकी पत्नी नीरू ने एटा में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर को महरावल पुल से कन्हैया निवासी नगला देवा, थाना निधौली कलां एटा और उसकी पत्नी मोनिका को गिरफ्तार किया है। सीओ संजीव तोमर ने बताया कि अशोक और कन्हैया एक साथ काम करते थे और दोनों के बीच दोस्ती थी। कन्हैया को शक था कि अशोक के उसकी पत्नी मोनिका के साथ प्रेम संबंध है, इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था। कन्हैया ने यहां तक कह दिया कि दोनों में से एक को चुन ले। मोनिका ने संबंध होने से इन्कार किया। इसके बाद कन्हैया ने कहा कि अशोक के साथ उसके संबंध नहीं तो उसे रास्ते से हटा देते हैं। उसने पुरानी कार खरीदकर कंपनी लगाने में के लिए पैसा भी जोड़ा हुआ, उसे भी हजम कर लेंगे।
विज्ञापन


सीओ के अनुसार मोनिका भी उसका साथ देने के लिए तैयार हो गई। कन्हैया ने अशोक से कहा कि गांव से केदारनाथ के लिए बस जा रही हैं, मोनिका भी साथ जाएगी, तुम भी चलो। अशोक तैयार हो गया तो एक अगस्त को दोनों दादरी से बस से अलीगढ़ आए। यहां कन्हैया ने कहा कि मोनिका का मायका गांव लालपुर नगला बंजारा में है, वह वहीं है, उसे लेकर चलेंगे। गांव से पहले एक नलकूप पर कन्हैया व अशोक शराब पी, फिर पत्नी के साथ मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर एटा में अपने गांव चले गए। अशोक का मोबाइल भी यह अपने साथ ले गए। पांच अगस्त को अशोक की सेलरी आई तो 13 हजार रुपये इन्होंने उसके मोबाइल से अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए, इसके बाद मोबाइल बंद कर लिया। सीओ ने बताया कि यहीं से उन्हें सुराग मिलने शुरू हुए और पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए कन्हैया और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed