फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ADJ court will open in Atrauli of Aligarh

Aligarh: अतरौली में खुलेगी एडीजे कोर्ट, जिला जज बोले- क्षेत्रीय जनता को मिलेगा सस्ता और सुलभ न्याय

Thu, 22 May 2025 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 22 May 2025 02:02 AM IST
सार

जिला जज ने दि सिविल बार एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। उन्होंने अतरौली में एडीजे कोर्ट खोलने की बात कही।

विज्ञापन
ADJ court will open in Atrauli of Aligarh
कोर्ट - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

जिला जज अनुपम कुमार ने कहा है जल्द ही अतरौली में अपर जिला सत्र न्यायालय की स्थापना की जाएगी। इससे क्षेत्रीय जनता को सस्ता और सुलभ न्याय मिलेगा। जिला जज दि सिविल बार एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


जिला जज अनुपम कुमार ने कहा कि अधिवक्ता वादकारी के न्याय के लिए मेहनत करते हैं, जिसमें बेंच की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है। वादकारी के न्याय के लिए अधिवक्ता अपने अन्य हितों को छोड़कर वादकारी की हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार कार्य अधिवक्ता की गरिमा को बनाए रखें। सिविल बार एसोसिएशन की मांग पर जल्दी ही अधिवक्ताओं के लिए समुचित लाइब्रेरी एवं किताबों की व्यवस्था शीघ्रता से प्रदान की जाएगी अधिवक्ताओं के हितों एवं उनकी परेशानियों के लिए बार काउंसिल हर समय तत्काल रूप से प्रयासरत है ।
विज्ञापन


अपर जिला सत्र न्यायाधीश हरविंदर सिंह ने कहा कि बार और बेंच का संबंध अच्छा होने से न्याय समय पर मिलना बहुत ही लाभदायक होता है। अधिवक्ताओं की हड़ताल से वादकारियों को भी समस्या पैदा होती है। शिवम कुमार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अलीगढ़, संगीता प्रथम सिविल जज वरिष्ठ प्रभाग अतरौली , अखिल कुमार निझावन जुडिशल मजिस्ट्रेट सहित उप जिलाधिकारी मोहम्मद अमान ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष शिवकुमार गौड़, सोहन यादव, राकेश गौतम, मैनपाल यादव, सत्येंद्र सिंह, राजबहादुर, शराफत अली, सुरेंद्र राघव, मनोहर राघव, मो. राशिद, चंद्रशेखर शर्मा, अतुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दि सिविल बार के पदाधिकारियों ने ली शपथ

दि सिविल बार एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोहपूर्वक हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर राजपूत, उपाध्यक्ष मो. ताहिर बहाव, चक्र सुदर्शन कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल तोमर सचिव, रवि पाठक सह सचिव, रविंद्र कुमार कोषाध्यक्ष, नवल सिंह वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य, ओमवीर सिंह कार्यकारिणी सदस्य ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

संगठन के विश्वास को पूरा करेंगे: राजपूत
नवनिर्वाचित अध्यक्ष चन्द्रशेखर राजपूत ने कहा कि जिस प्रकार से संस्था के सदस्यों ने मुझ पर विश्वास जताया है उसे विश्वास को पूरा करेंगे। क्षेत्र की जनता एवं वादकारियों के हितों को ध्यान में रख कर जल्दी एक अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की स्थापना होने पर क्षेत्र के सभी थानों की सुनवाई का क्षेत्राधिकार सत्र सुपर्द मामले भी अतरौली में सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर उसको पूर्ण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed